रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांग

संवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच नदी का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सड़क का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। स्थानीय लोगों का … Read more

नाबालिग लड़की लापता, राजस्थान निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

सागर चंद्रा/ किशनगंज शहर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के परिजनों ने राजस्थान निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं परिजनों … Read more

जदयू ने किशनगंज जिला संगठन का किया विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

संवाददाता/किशनगंज जनता दल (यूनाइटेड) को जिले में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष फैसल अहमद लगातार संगठन विस्तार में जुटे हैं। इसी क्रम में रविवार को शहर के सौदागर पट्टी स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। … Read more

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी,21 को हिरासत में लिया गया

उपद्रवियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी हुए घायल बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप उग्र प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई पत्थरबाजी और उपद्रव के बाद पुलिस एक्शन मोड में है।मालूम हो कि उपद्रव करने वाले 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की … Read more

सरकारी जमीन पर जबरन अतिक्रमण करने के मामले में केस दर्ज

सागर चंद्र/ किशनगंज सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने मामले को लेकर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। अंचल अधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी भवन झा की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं राजस्व कर्मचारी ने बताया कि काशीपुर मौजा … Read more

भूमि मापी को लेकर उपजे विवाद में मारपीट ,जांच में जुटी पुलिस

सागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पिछला पंचायत स्थित घाट बाभनटोली कोलटोला गांव में अमीन के द्वारा भूमि मापी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इस दौरान लाठी डंडे से वार किए जाने से 80 वर्षीय मतीउर रहमान गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध को घायल देखकर जब बेटी … Read more

किशनगंज में स्थायी लोक अदालत शुरू, जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का होगा त्वरित निपटारा

संवाददाता/किशनगंज शनिवार को स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवा) के संबंध में अध्यक्ष श्री निखिलेश कुमार त्रिपाठी एवं सदस्य श्री अनिल कुमार सिंह तथा श्रीमती अमृता आनंद ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारी दी। अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22-बी तथा विधिक सेवा प्राधिकरण (संशोधन) … Read more

मदरसा से छात्र लापता, पुलिस तलाश में जुटी

सागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के रामपुर स्थित माहद अल उलुम अल इस्लामीया दरमा मदरसा में पढ़ाई करने वाले कक्षा 8 वीं के 16 वर्षीय छात्र ताहिर अहमद के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र मदरसा के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। लेकिन गत 8 जुलाई को मदरसा के हेड मौलवी … Read more

पुलिस ने मोबाइल छीनतई की घटना का किया उद्भेदन, 24 घंटे के भीतर दो शातिर गिरफ्तार

किशनगंज /सागर चंद्रा पुलिस ने मोबाइल छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन किया है। वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच कर रही पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई मोबाइल के साथ साथ घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद … Read more

डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,कुव्यवस्था पर अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

सागर चंद्रा/किशनगंज डीएम नवीन कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। बुधवार सुबह डीएम को अचानक सामने देखकर अस्पताल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। 10 बज जाने के बावजूद अधिकारियों को अनुपस्थित देख डीएम बिफर पड़े। हालांकि डीएम के पहुंचने की सूचना मिलते ही सभी अधिकारी फौरन सदर अस्पताल पहुंच गए। व्यापक एवं … Read more