सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पौआखाली की बैठक आयोजित,नई कमेटी का गठन

SHARE:

किशनगंज /रणविजय

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पौआखाली के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के बैठक का हुआ आयोजन, बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र एवम दुर्गा पूजा उत्सव को धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक तरीके से मनाने का लिया गया निर्णय। पूजा समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष पद पर क्रमशः सुधीर यादव, राजू रावत, मनोज राय, बजरंगी ठाकुर, विशाल सिन्हा, रौनक महतो का मनोनयन किया है।

इसके अलावे पूजा समिति के द्वारा पूजा प्रभारी, विशेष कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षक के रूप में बसंत कुमार सिन्हा, गणेश कुमार सिन्हा,संतोष साह, रणविजय सिन्हा, घनश्याम गुप्ता, तेजनारायण कर्मकार, सुदीप सिन्हा, अनूप माहेश्वरी, सचिन साह, पुष्कर साह, चंदन राय, ऋतिक ठाकुर, अभिषेक सिन्हा, सोनू साह आदि अन्य को नामित किया गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!