बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत
प्रखंड के झिंगाकाटा इस्तमारार पंचायत के बांसबाड़ी दहगांव गांव में दो दिवसीय सत्संग की भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। बुधवार को सत्संग समारोह का शुभारंभ किया जायेगा। सत्संग समारोह में महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के परम शिष्य आशिषानंद जी महाराज (बच्चा बाबा) एवं अन्य साधु महात्माओं के सानिध्य में शुरू होगा।
इससे पूर्व सत्संग के आयोजन को लेकर मंगलवार को आयोजकों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने माथे पर कलश धारण कर कलश यात्रा में भागीदारी दी। जहां बाजे गाजे व जयकारे के साथ कलश यात्रा सत्संग स्थल से मशानगांव होते हुए कनकई नदी तक जाकर जल भरकर सत्संग स्थल पर पहुंची।
दो दिवसीय सत्संग समारोह की सफलता को लेकर सत्संग समिति के सदस्य लगे हुए हैं। दो दिवसीय सत्संग समारोह में श्रद्धालुओं के बैठने, ठहरने सहित खान पान की व्यवस्था की गयी है। सत्संग स्थल पर भव्य पंडाल, साउंड आदि की व्यवस्था की गयी है। समुचित व्यवस्था के साथ साधु संतों व आगंतुक श्रद्धालुओं के लिये भंडारा आदि की व्यवस्था भी की गई है। कलश यात्रा में मुखिया रामानंद सिंह, सरपंच नाजिर इमाम, उप सरपंच सहदेव प्रसाद सिंह, वार्ड सदस्य किरानी लाल, काली सिंह, भागवत सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


































