इंदौर से घूमने आए पति के दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म करते अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग कर वसूला रुपया
प्रतिनिधि/किशनगंज
शहर के रहने वाली एक महिला ने इंदौर के रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।मामले में पीड़ित महिला के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।प्राथमिकी मध्य प्रदेश इंदौर के रहने वाले रितेश राय के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद महिला थाने की पुलिस कांड के अनुसंधान ने जुट गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला के पति का दोस्त रितेश ढाई माह पूर्व महिला के घर आया था।आरोपी रितेश महिला के पति का दोस्त था।एक दो दिन घर में रुककर वापस अपने घर जाने के लिए निकला।लेकिन आरोपी व्यक्ति अचानक महिला के घर आ गया।उस वक्त घर में महिला का पति नहीं था।पीड़ित महिला आरोपी व्यक्ति को देखकर आश्चर्चकित हो गई।आरोपी व्यक्ति ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर आरोपी व्यक्ति ने पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को बताने पर पति को भी जान से मारने की धमकी देने की बात कही। भय के कारण पीड़ित महिला किसी से कुछ नहीं बोल पा रही थी।इसके कुछ दिन बाद भी आरोपी व्यक्ति महिला से शारीरिक संबंध बनाने लगा।अब पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को भी देने की ठान ली।
इसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति को घटना की आपबीती सुनाई।यह सुनकर महिला व उसके पति न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंचे।महिला थाना की पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी व्यक्ति की विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।कांड का अनुसंधान भी प्रारंभ कर दिया गया है।


