किशनगंज:फूस के दो घर समेत घर मे रखा सारा सामान व कागजात जलकर हुआ राख

SHARE:

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार

अगलगी में फूस के दो घर समेत घर मे रखा सारा सामान व कागजात जलकर हई राख पीड़ित ने मुआवजे की किया मांग। गुरुवार दोपहर 3 बजे फूस का दो घर समेत घर में रखा अनाज, कपड़ा,बर्तन, नकद, समेत कागजात व बहियार में रखा पुआल का जाक जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पोठिया थाना की अग्निशामन टीम स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया ।

पोठिया थाना क्षेत्र के फाला पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित डांगीपारा गाँव के लाल मियां व मो0 जमाल के फुस के घर में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गयी। आगलगी के कारण का पता न्यूज प्रेषण तक नही चल सकी थी।प्राप्त जानकारी अनुसार अगलगी के समय दोनों परिवार के लोग खेत में मजदूरी करने गए थे,तभी गाँव वालों ने देखा कि लाल मियां के घर से आग की चिंगारी उठ रही है,आग लगने की हो-हल्ला सुनकर अग्निपीड़ित परिवार वाले व गाँव वाले भी घटना स्थल पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे,इधर गाँव के लोगों के द्वारा अगलगी की सूचना जिला पार्षद निरंजन राय को दी गयी,जिसके बाद जिला पार्षद द्वारा पोठिया थानाध्यक्ष को अगलगी की सूचना दी गयी

सूचना मिलते ही तत्प्रता के साथ अग्निशमन टीम घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय युवाओं के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई गई।हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक लाल मियां व मो0 जमाल का फुस का घर व घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस अगलगी में हुए नुकसान को लेकर स्थानीय युवा बिट्टू राय व अग्निपीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजा की मांग की है।मामले को लेकर अंचलाधिकारी मोहित राज ने बताया कि दो घर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है, राजस्वकर्मी को जांच का निर्देश दिया गया है, जांचोपरांत पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!