भाजपा विधायक मंचन केशरी ने दिल्ली की नव मनोनीत मुख्यमंत्री को दी बधाई

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया/बिपुल विश्वास

फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था व सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी।

विधायक श्री केसरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के साथ समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा,सुव्यवस्था व सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी।


इस मौके पर बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, नगर अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार मंटू, मुख्य पार्षद वीणा देवी, कुशमाहा पंचायत की मुखिया व बीजेपी नेत्री पूजा कुमारी, बीजेपी नेता प्रताप नारायण मंडल,सुनिल चौरसिया, विपिन मेहता, राजेन्द्र झा, अवधेश विश्वास, दिलीप पटेल, मनोज झा, प्रो गणेश ठाकुर,मंडल अध्यक्ष मृत्यंजय झा, विक्रम पासवान, रामबाबू झा, मनोज मेहता, कन्हैया साह,प्रेम केसरी आयुष कुमार कालू, धिरज पासवान, रजत सिंह, बलराम केसरी,संजय केसरी रंजन मंडल आदि ने भी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बंधाई देते हुए ।

Leave a comment

भाजपा विधायक मंचन केशरी ने दिल्ली की नव मनोनीत मुख्यमंत्री को दी बधाई