किशनगंज:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वी जयंती धूमधाम से मनाई गई

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जन्म जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर के सुभाषपल्ली में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार प्रातः सुभाषपल्ली चौक से गाजे बाजे के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमन कर वापस सुभाषपल्ली पहुंची।

प्रभात फेरी में शामिल स्थानीय लोगों ने देश भक्ति गानों और नारों से लोगों को सुभाष चंद्र बोस की जीवनी से अवगत कराया।

तत्पश्चात झंडोत्तोलन किया गया। नेताजी स्मारक समिति के अध्यक्ष देवेन यादव ने तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी। जबकि उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्र गान गाया और नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदानों को याद किया। इस मौके पर भारी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!