किशनगंज :स्कूल बस की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

तेजरफ्तार स्कूल बस की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लहरा चौक के निकट घटित घटना के बाद युवक को तड़पता छोड़कर बस मौके से फरार हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मोहरमाड़ी निवासी घायल तंजीर आलम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!