किशनगंज :दिघलबैंक परियोजना अंतर्गत पोषण पखवाडा(20 मार्च से 03 अप्रैल 2023) को सफल बनाने हेतु निकाली गयी जागरूकता रथ

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

भारत सरकार द्वारा संचालित पोषण अभियान कार्यक्रम अंतर्गत पोषण पखवाड़ा(20 मार्च से 03 अप्रैल 2023) को सफल बनाने हेतु आईसीडीएस निदेशालय पटना के निर्देश पर किशनगंज जिला के दिघलबैंक परियोजना के तुलसिया,मंगूरा व दिघलबैंक पंचायत में पोषण जगरूकता रथ निकाली गयी।मुख्य रूप से इस कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों तथा महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जागरूकता और आदतों में सुधार लाने के लिए प्रदेश में 20 मार्च से पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

मालूम हो की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण पखवाड़ा 03 अप्रैल तक चलेगा। वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इंटरनेशनल मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए इस साल पोषण पखवाड़ा को छत्तीसगढ़ में मिलेट्स त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को पोषण के पावर हाउस मतलब मिलेट्स के फायदों के बारे में जानकारी देकर उन्हें इस पारम्परिक पौष्टिक अन्न को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मिलेट्स (मोटे अनाज) जैसे कोदो, कुटकी, रागी एक पौष्टिक खाद्य विकल्प हैं जो दैनिक पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। यह शिशुवती महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होते है। इनमें कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, मिनरल्स जैसे पोषक तत्व प्रचुरता से होते हैं। पोषण जागरूकता के लिए प्रदेशभर में जागरूकता रथ, बाइक रैली निकाली जा रही हैं। प्रमुख पंचायतों एवं हाट-बाजारों में महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी उचित आदतों के विकास एवं सुधार के संबन्ध में वीडियो क्लिप का प्रदर्शन करते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत समुदाय आधारित गतिविधियों जैसे-सुपोषण चौपाल, महिला समूहों की बैठक, पालको का बैठक करना तथा लिंग संवेदनशील, जल प्रबंधन, एनीमिया की रोकथाम व प्रबंधन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका श्वेता कुमारी, प्रखंड समन्वयक रोहन कुमार मंडल व दर्जनों सेविका, सहायिका, जनप्रतिनिधिगण,समाजसेवी, ग्रामीण महिला पुरूष व बच्चे उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!