भूमि विवाद में चचेरे भाई के परिवार आपस में भिड़े ,दो लोग गंभीर रूप से घायल

SHARE:


किशनगंज /सागर चन्द्रा

पोठिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में भूमि विवाद में चचेरे भाईयों के परिवार आपस में ही भीड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों के द्वारा धारदार हथियार से वार कर दिये जाने से दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

शोरशराबे को सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामले को शांत कराया और घायल ठाकुर सोरेन व उसके भाई मांझी सोरेन को इलाज के लिए पोठिया पीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!