साइकिल चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

शहर के लाइन मुहल्ले में साइकिल चोरी कर फरार हो रहे चोर को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल बुड़ी काली मंदिर के निकट स्थित कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने आये युवक की साइकिल चोरी कर एक युवक फरार होने लगा। इसी बीच छात्रों की नजर युवक के करतूत पर पड़ गई। छात्रों ने स्थानीय लोगो की मदद से आरोपी को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही एएलटीएफ प्रभारी एएसआई संजय यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ा कर अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस उसे थाना लेकर चली गई।

आरोपी की पहचान चुड़ीपट्टी नोनिया बस्ती निवासी प्रमोद कुमार महतो के रूप में की गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी नशेड़ी प्रतीत हो रहा है। अपने नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

सबसे ज्यादा पड़ गई