केंद्र के 8505 करोड़ से बिहार में बिछेगा रेलवे का जाल- सांसद
बिहार के 87 रेलवे स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय, बजट में 8505 करोड़- सांसद
बिहार में रेलवे के विकास कार्यों को मिला पंख, केंद्र ने दिया 8505 करोड़- प्रदीप
बिहार में रेलवे के विकास हेतु केंद्र सरकार ने दिया रिकॉर्ड बजट- सांसद
अररिया /बिपुल विश्वास
अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में केंद्र सरकार ने बिहार में रेलवे के विकास के लिए 8505 करोड़ की राशि आवंटित की है, जिसे लेकर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है ।
सांसद प्रदीप ने कहा कि बिहार के जन-जन की आशा-आकांक्षाओं को पूर्ति करने हेतु केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है । यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में रेलमंत्री अश्विन वैष्वण जी द्वारा दिया गया यह बजट 2009 से 2014 में युपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान दिए गए 1132 करोड़ रूपये से सात गुणा अधिक है, भारत सरकार द्वारा जारी यह बजट अबतक का सबसे रिकॉर्ड बजट है।
उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा जारी इस बजट से 87 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तीय बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें सहरसा, सुपौल मधेपुरा, बनमनखी, ठाकुरगंज समेत बिहार के कई स्टेशन शामिल हैं,वहीं अररिया से गलगलिया नई रेल निर्माण हेतु सरकार ने इस बार के बजट में 700 करोड़ की राशि दी है। इसके लिए मैं विशेष तौर पर अररियावासियों की ओर से केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं।
श्री सिंह ने कहा की बिहार में वर्तमान में कुल 74880 करोड़ की राशि से रेलवे 57 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जो करीब 5267 कीमी कवर करेगी, जिसमें नई रेल लाइनों पर 1518 करोड़, छोटी लाइन को बड़ी रेल लाइन में परिवर्तित करने हेतु138 करोड़ एंव रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए 2950 करोड़ खर्च किए जाएंगे।




























