किशनगंज:टेढ़ागाछ पुलिस के द्वारा आदिवासी टोला में गरीबों के बीच कंबल का किया गया वितरण, गरीबों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटगांव पंचायत स्थित आदिवासी टोला प्रेमनगर में शनिवार को अत्यधिक ठंड को देखते हुए आदिवासी समाज के गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला एवं एएसआई जमुना प्रसाद के तरफ से संयुक्त रूप से कंबल वितरण किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 65 गरीब एवं असहाय परिवारों को कंबल दिया गया। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण के साथ साथ शराब बेचना एवं शराब पीना दोनों उनके विकास में बाधक है।

इसलिए शराब नहीं बनाने एवं पीने की शपथ दिलाई गई। साथ हीं आदिवासी समाज को जागरूक करते हुए अन्य व्यवसाय करने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस और आदिवासी समाज के समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया। ताकि आदिवासी समाज भी विकास की मुख्य धारा से अपने आप को जोड़ सकें।

इस कंपकंपाती ठंड एवं पछुआ हवा में गरीब परिवार के लोग कंबल पाकर थानाध्यक्ष को धन्यवाद दिया। और शराब नहीं पीने की शपथ ली।इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष श्री निराला ने बताया कि इसी प्रकार आगे भी अन्य ग़रीब परिवारों बीच भी कंबल वितरण किया जाएगा। ताकि पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित हो सके ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!