किशनगंज /सागर चन्द्रा
एसपी कार्यालय में डयूटी के दौरान एक महिला सिपाही की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सिपाही सुनीता कुमारी के बेसुध होकर गिरते ही सहकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। आननफानन में उसे पुलिस वाहन में लादकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुनीता का इलाज चल रहा है। वहीं चिकित्सक ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।

Author: News Lemonchoose
Post Views: 144