पुलिस टीम पर हमला मामला, फरार नामजद महिला गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने मामले में फरार नामजद महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर खगड़ा माछमारा निवासी नदवुन बेगम (60) पति कलुआ को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जबकि मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


बताते चलें कि गत 8 मई को टाउन थाना कांड संख्या 502/25 के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टाउन थाना पुलिस खगड़ा माछमारा छापामारी करने पहुंची थी। पुलिस ने मामले के आरोपी मुसरफ उर्फ मुसरफ अंसारी पिता मकिरा अंसारी और सकील उर्फ महजादा पिता साहिद को गिरफ्तार कर लिया।

जैसे ही पुलिस टीम दोनों को लेकर माछमारा चौक पहुंची 60-70 लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और दुर्व्यवहार करने लगे। कुछ ही देर बाद भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। भीड़ में शामिल महिला और पुरुष ईंट पत्थर बरसाने लगे। जबकि कुछ ने लाठी और लोहे के रड से टीम पर हमला कर दिया।


घटना में एस आई प्रिति कुमारी, गृहरक्षक मनीष कुमार, बबली कुमारी और आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बीआर 37 पी 4490 और बीआर 37 जीबी 0297 नंबर का पुलिस वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर विशाल पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ली और उपद्रवियों पर जमकर लाठियां चटकाई।

पुलिस ने छापेमारी कर माछमारा निवासी नसीम पिता मुस्ताक, अजीम अंसारी पिता अनवारूल अंसारी, जमशेद पिता कलुवा, सज्जाद पिता बिद्ध उर्फ मकीन, रमजान पिता मतेबुल अंसारी, मुन्ना पिता तसलीम के साथ साथ खगड़ा पासवान टोला निवासी मौला अली पिता अकबर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि माछमारा निवासी डोमा उर्फ खुरशेद पिता कलुवा, रोहित पिता कलुवा, नरगिस पति जमशेद, कलुआनी उर्फ बेगम पति कलुवा, कलुवा पिता कादिर अंसारी, अरमान पिता सरीफ, छोटु पिता मुना, नसीम पिता झरूआ, महजादी पति मुसरफ, कैयुम पिता सिंकन्दर, लाल बानु पति मकीरा, निशा पति अजीम, अंजुम पति सज्जाद, गुड्डु पिता कालू सहित अन्य 50 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जाने में सफल रहा।


गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस टीम पर जान लेवा हमला करने और सरकारी संपति को क्षति पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया। घटना के बाद से ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!