बहादुरगंज में चोरी की बाइक खरीद-बिक्री गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार; दो बाइक बरामद, एक आरोपी फरार

SHARE:

निसार अहमद /बहादुरगंज (किशनगंज):

बहादुरगंज पुलिस ने चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान गिरोह का एक अन्य सदस्य मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात शहर के झांसी की रानी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान लौचा हाट की ओर से दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर एक बाइक सवार 28 वर्षीय नवेद आलम (पिता- नतिरुद्दीन) को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार 20 वर्षीय मोहम्मद (पिता- स्व. कमरुज्जमा, निवासी गोपालपुर) पुलिस को चकमा देकर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।


पूछताछ के दौरान नवेद आलम अपनी मोटरसाइकिल के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने पुलिस को बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें कोचाधामन थाना क्षेत्र के सतभीट्टा निवासी मो. शकील से खरीदी गई थीं।


पुलिस ने दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। मामले में बहादुरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार नवेद आलम, फरार आरोपी मोहम्मद तथा मो. शकील को नामजद किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच करते हुए फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!