डेस्क /न्यूज लेमनचूस
घूमने-फिरने का शौक किसे नहीं होता? लेकिन इसका रेकॉर्ड बनाना आसान नहीं। पूर्णिया की एक लड़की घूमने की इतनी शौकीन थी कि उसने अकेले पूरा भारत भ्रमण कर रेकॉर्ड बना लिया है।एक महिला होकर सबसे कम टाइम में भारत घूमने वाली इस लड़की का नाम शिरीश रक्षा है, जो शहर के वार्ड 25 विवेकानंद कॉलोनी की निवासी है।

शिरीश ने बताया कि 11 जून को उसने अपने सफर की शुरुआत की थी जो 15 जुलाई को खत्म हुआ। यानि मात्र 35 दिनों में 28 राज्यों के घूमने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड शिवांगी शर्मा नाम की महिला के नाम दर्ज था जो 39 दिनों में यह सफर पूरा की थी।

अनेक परेशानियों का करना पड़ा सामना
शिरीश रक्षा ने बताया कि सफर के शुरुआत से ही उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। असम में आये बाढ़ और अग्निपथ योजना को लेकर उनके कई कन्फर्म टिकट रद्द हो गए। जिसके बाद भी किसी तरह लोकल ट्रैन, बस, ऑटो से किसी तरह परेशानियों को झेलते हुए यह सफर पूरा किया। शिरीश ने बताया कि हर मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत उन्हें अपने नाना स्व.हृदयनाथ मंडल से मिली जो हमेशा विपरीत परिस्थितियों में लड़ने की हिम्मत देते थे। उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों से ही उनकी देश घूमने की तमन्ना थी। वह हर देश की संस्कृति, नैचुरल हैबिटेट और रिलिजन को जानना चाहती थीं।

पुरुष प्रधान देश मे महिलाओं को आत्मविश्वास जगाना था
बता दे कि शिरीश रक्षा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि पुरूष प्रधान देश मे अकेले यात्रा करने का विचार असाधारण रूप से असामान्य है। आज भी अकेले यात्रा करने में महिलाओं को कठिनाई होती है, इसलिए असुरक्षा की भावना को लेकर आज भी महिला अकेले सफर करने से डरती है।
उन्होंने बताया कि अकेले यात्रा करने के पीछे उद्देश्य महिलाओ को स्वतंत्र और आत्मबल बनाना था ताकि वो स्वय निर्णय ले सके और साथ किसी पारिवारिक और सामाजिक प्रतिबंध के अपने जीवन को संभाल सके। महिलाओ को अपने स्वयं या व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने का अधिकार हो।