बहादुरगंज में विद्यालय के रसोईघर में लगी आग से मची अफरा-तफरी

SHARE:

किशनगंज /बहादुरगंज / देवाशीष चटर्जी

प्रखंड के मोहम्मद नगर पंचायत के एक स्कूल में खाना बनाने के क्रम में गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई।जिससे थोड़ी देर के लिए स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बताते चलें कि मध्यान भोजन के लिए स्कूल के रसोई घर में बच्चों के लिए रसोईया द्वारा मध्यान भोजन बनाया जा रहा था तभी सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक सिलेंडर में आग लग गई।

आग लगते ही वहां मौजूद रसोईया व अन्य लोग भाग कर अपनी जान बचाने लगे। स्कूल में आग लगने की खबर गांव वालों को मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचकर व काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!