मदरसा के हेड मौलवी की बाइक का डिक्की तोड़ एक लाख लूट फरार हुए अपराधी

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

जिले में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं ताजा मामला बहादुरगंज प्रखंड के रजिस्ट्री ऑफिस चौक के समीप की है। जहा मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपए सहित बैग में रखे अन्य सामान को लेकर अपराधी फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन दहाड़े डिक्की तोड़़वा गिरोह के द्वारा मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपए चोरी की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण सकते में है।






घटना मंगलवार के दिन घटित हुई।जब पीड़ित व्यक्ति अपने स्टेट बैंक बहादुरगंज शाखा के खाते से एक लाख रुपए निकासी कर खाना खाने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस के समीप बन्नो होटल में पहुंचे एवम अपनी मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी कर खाना खाने गए।तभी पूर्व से घात लगाए गिरोह के सदस्यों ने उक्त घटना को अंजाम देकर पलक झपकते फरार हो गए।

पीड़ित व्यक्ति मो सुल्तान सुखानदिघी दिघलबैंक निवासी ने बताया कि वह दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में सरकारी मदरसा में हेड मौलवी के पद पर कार्यरत हैं।वे अपनी तनखाह की राशि को बैंक से उठाकर अपने घर के लिए निकले थे।जहां बैंक में ही उन्होंने रुपये, एटीएम,बैंक पासबुक एवम अन्य जरूरी कागजात को एक बैग में भरकर अपनी अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में डाल दिये।तभी रजिस्ट्री ऑफिस चौक के समीप उक्त घटना घटित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो डिक्की तोड़वा गिरोह के सदस्य बिना नम्बर की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से सवार होकर पहुंचे।हालांकि पीड़ित के द्वारा समाचार प्रेषण तक बहादुरगंज थाने को सूचना नही दी गई है।






सबसे ज्यादा पड़ गई