● तृणमूल कार्यकर्ता मोहम्मद समसाद पर जमीन दलाली का आरोप खोरीबाड़ी
खोरीबाड़ी/चंदन मंडल
मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर पांच लोगों पर मारपीट के आरोप लगे हैं । यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के डांगुजोत इलके की है। यहां जमीन को लेकर भाई -भाई में विवाद हो गया। इस घटना में एक भाई महादेव मंडल को गंभीर चोट लगी है ।उन्हें काफी पीटा गया है। इस संदर्भ में महादेव मंडल ने खोरीबाड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मदद की गुहार लगाई है।
इस संबंध में महादेव मंडल ने बताया कि वे लोग पांच भाई है। मंगलवार को मेरे भाइयों ने मुझे जमीन बांटकर देने के बहाने बुलाया और मेरे साथ मारपीट करने लगा । लेकिन किसी तरह मैंने अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हुआ।नहीं तो वेलोग हमे जान से मार देता। उन्होंने कहा कुल 7 बीघा जमीन है। कुछ दिनों पहले मेरी भतीजी की शादी हुई थी।
उन्होंने कहा की शादी से पहले मेरे भाइयों ने वादा किया था कि शादी होने के बाद जमीन बांटकर दूंगा । शादी हो गया तो भाई विनोद मंडल , विजय मंडल व बिन्नाबाड़ी अंचल के तृणमूल कार्यकर्ता मोहम्मद समसाद ने मेरे साथ मारपीट की । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता मोहम्मद समसाद पिता, रियाजुद्दीन , उर्फ रोजा मास्टर जमीन दलाल है। उन्होंने कहा मोहम्मद समसाद 2 लाख रुपये दलाली खा रहा था। वहीं इस संबंध में मोहम्मद समसाद से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई। वही पुलिस द्वारा पूरे मामले के जांच की बात कही गई है।

























