राशिफल : 9 अप्रैल 2022,शनिवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

शनिवार ,तिथि :अष्टमी ,विक्रम संवत 2079,पक्ष :शुक्ल ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा।यात्रा के योग हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृष राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। बात चीत में संयम बरते ,क्रोध से नुकसान हो सकता है ।आर्थिक लाभ होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

मिथुन राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।घर में पूजा पाठ होगा ।






कर्क राशि- आज का दिन बहुत सुंदर रहेगा। उच्चपद की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव में योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। नौकरी में अधिकारियो से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। मन में उथल पुथल रहेगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि- आज का दिन बहुत सुंदर रहेगा  किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखदायी रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। मन परेशान हो सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।






तुला राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्चों की अधिकता से असहज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।

धनु राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होगें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य के प्रति सावधान रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। व्यवसाय में लाभ होता दिख रहा है। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।






मकर राशि- आज का दिन साधारण रहेगा ।खर्च में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में कमी आयेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आय की स्थिति में सुधार आयेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें ।










राशिफल : 9 अप्रैल 2022,शनिवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन