भभुआ के पूर्व विधायक स्वर्गीय विजय शंकर पांडेय की पुण्यतिथि पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य होंगे शामिल

SHARE:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के सदस्य अशोक कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भभुआ के पूर्व विधायक स्वर्गीय विजय शंकर पांडेय की पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य शामिल होंगे। इस बारे में एक भभुआ के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नई दिल्ली के सदस्य और उनके पुत्र अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि स्वर्गीय विजय शंकर पांडेय की याद में उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर पंचायत भवन खंडा में 14 फरवरी को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जामा खान मौजूद रहेंगे। इसके अलावे बक्सर विधायक संजय तिवारी, खगड़िया विधायक छत्रपति यादव,एमएलसी संतोष कुमार सिंह, चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्रा,शिवधार पासवान, डॉ प्रमोद सिंह,रिंकी रानी पांडेय,रामचंद्र यादव, अशोक सिंह, ललन पासवान, निरंजन राम, सदस्य आईसीसी पार्षद बड़ा बाजार कोलकाता, संतोष पाठक,डॉ मनोज पांडेय, सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह, उपाध्यक्ष पूनम देवी, नगर परिषद अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार आर्य के अलावा सभी राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहेगे। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, गणेश दत्त पांडेय, उमेश सिंह,शिवजी दुबे, सुशील तिवारी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई