कैमूर :अस्पताल से बच्चा गायब मामले में भाकपा माले ने किया धरना प्रदर्शन,नर्स और अस्पताल कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे);

भाकपा माले कैमूर जिला कमेटी व अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा कैमूर के द्वारा जिला पदाधिकारी कैमूर के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाओ पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं।यहा तक कि सरकारी संस्थानो मे भी लडकिया महिलाये सुरक्षित नही है।मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड की घटना हम अभी भूले नही है कि एक बार फिर पटना गाय घाट रिमांड होम कांड सामने है। अभी अपने जिला मे अनीता देवी गांव ककरी कुंडी का सरकारी अस्पताल मे प्रसव के बाद नवजात बच्चा के गायब होने की घटना सामने आई है।

थाना व अस्पताल की मिलीभगत से बच्चा गायब करने की घटना को झूठा साबित करने के लिए साजिश रची जा रही है। ऐसे हालात मे जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना के माध्यम से निम्नलिखित मांग किया गया।अनीता देवी पति जीवन बिन्द गांव ककरी कुंडी चैनपुर का प्रसव पाच फरवरी को चैनपुर हास्पीटल मे हुआ जो कि प्रसव के बाद बच्चा गायब कर दिया गया। इस मामले में नर्स व गायब करने मे जो पदाधिकारी मिले है। उनपर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा गाय घाट रिमांड होम कांड की न्यायिक जांच करायी जाए।तमाम प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र पर दवा व डाक्टर का व्यवस्था किया जाए।

शिक्षा अधिकार कानून की उम्र सीमा चौदह वर्ष से बढाकर अठारह साल की जाये। स्वयं सहायता समूह के महिलाओ को नियमित रोजगार दिया जाये।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव कामरेड विजय यादव व संचालन जिला कार्यालय सचिव मोरधवज सिंह ने किया।कार्यक्रम मे भाकपा माले कैमूर जिला कमेटी के सदस्य लुटावन प्रसाद, सियाराम सिगासन, राम महेंद्र सिंह, शकुन्तला देवी, गीता देवी, अनीता दास, लाल बहादुर पासी, रमाशंकर राम आदि ने भाग लिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई