फारबिसगंज /बिपुल विश्वास
अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को भाजपा व भाजयुमो ने समपर्ण दिवस के रूप में मनाते हुए बुथ संख्या 95 ,96 पर बुथ अध्यक्ष सुनील साह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया ।मोके पर समारोह को संबोधित करते हुए भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि श्रद्धये दीन दयाल भारतीय जनसंघ वर्तमान भाजपा के महत्वपूर्ण आधार स्तंभ रहे हैं।इनकी दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय लिखा है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि जब आजाद भारत के नवनिर्माण के लिए विदेशी मॉडल को अपनाने पर जोर दिया जा रहा था तब पंडित जी ही थे ,जिन्होंने भारत की राष्ट्रनीति, अर्थनीति व समाजनीति भारत की जड़ों से जुड़ी हो ये मंत्र देकर एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांत के जरिए भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की नींव रखी थी।






























