● युवाओं को कल के भविष्य को बचाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चलेगी अभियान : एडिशनल एसपी
खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
नशा हर रूप से सेहत के लिए हानिकारक है। इससे हर कोई वाकिब है,लेकिन फिर भी इन दिनों युवा वर्ग के अधिकांश लोग इसकी चंगुल में फंसते जा रहे हैं। नशे के दलदल में फंसने के बाद उनका कैरियर तो बर्बाद हो ही रहा है, साथ ही सेहत भी गंवा रहे हैं। आजकल के युवाओं को नशे की लत लग चुकी है। युवा पीढ़ी शराब की बजाय सूखे नशे यानी स्मैक , चरस व नशीले ड्रग्स , गांजा आदि ऐसे तमाम नशे 15 साल की उम्र से 26 साल की उम्र के युवा कर रहे हैं। ऐसे में उन युवाओं को कल के भविष्य को बचाने के लिए खोरीबाड़ी पुलिस ने नशा मुक्त करने को लेकर अभियान चलाया है।
सूत्रों के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पानीटंकी इलाका इन दिनों ड्रग्स कारोबारियों एवं नशेरियों के लिए गढ़ बनता जा रहा है, जो प्रशासन के लिए नशा मुक्त समाज निर्माण में एक रोड़ा साबित हो रहा है । इसको देखते हुए रविवार को खोरीबाड़ी थाना प्रभारी सुमन कल्याण सिंघम का रूप लेते हुए पानी टंकी फॉरेस्ट इलाके में नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया।





























