भगवानपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष बने उपेन्द्र पांडेय कार्यकर्ताओ ने किया पंचायत भवन पर भव्य स्वागत

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे);

जिले के भगवानपुर प्रखंड मे जैतपुरा पंचायत के मुखिया बुद्धा देवी की अध्यक्षता मे मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गयी जिसमे सर्व सम्मति से भगवानपुर पंचायत के मुखिया उपेन्द्र पांडेय को मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया. तो वही टोडी पंचायत के मुखिया कमलेश शर्मा को उपाध्यक्ष. इसके बाद सभी मुखिया के द्वारा कसेर पंचायत के मुखिया प्रियंका देवी को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया तो कोषाध्यक्ष रामगढ पंचायत के मुखिया अनिता देवी को बनाया गया.

इसके बाद खुशी मे लोगो के द्वारा एक दूसरे का मुह मीठा कराया गया. तो वही मुखिया संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय का फूल माला से स्वागत किया गया. श्री पांडेय ने कहा की मुझे पंचायत की जनता अपना आशिर्वाद दे कर मुखिया चुनी है. मै हमेसा पंचायत के जनता के साथ खड़ा रहूँगा और पंचायत का चौमुख बिकास करेंगे ।

ताकि पंचायत की जनता बिकास के मामले मे सदैव याद करेगी। इस दौरान सरैया पंचायत के मुखिया उमेश दुबे उर्फ मंटू, मोकरम पंचायत के मुखिया अमरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ चट्टान,कसेर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फिरोज कुमार सुमन आदि कई मुखिया उपस्थित रहे।

भगवानपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष बने उपेन्द्र पांडेय कार्यकर्ताओ ने किया पंचायत भवन पर भव्य स्वागत