कैमूर में गणतंत्र दिवस पर हवाई अड्डा में बनेगा तिरंगे का नौ सौ वर्गफीट का रंगोली

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिएकैमूर में गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा में तिरंगे का 900 वर्ग फीट का रंगोली बनाया जाएगा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम राष्ट्रीय कलामंच के जिला प्रमुख व कलाकृति मंच के संस्थापक अमरीशपुरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के हवाई अड्डा में नौ सौ वर्गफीट में तिरंगे का रंगोली बनाएंगे।इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश ‘अमृत महोत्सव’ को लेकर विभिन्न तरह के आयोजन हो रहे हैं।

इसी महोत्सव के अंतर्गत इन्होंने तिरंगे का भव्य रंगोली बनाने का निर्णय लिया है।इस रंगोली को आमलोग गणतंत्र दिवस के दिन देख सकेंगें। इसके अलावा लोग इसके साथ सेल्फी भी ले सकेंगें।जिला संयोजक अभय शुभम ने बताया कि यह कैमूर के लिए पहली ऐसी रंगोली होगी जो कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर इतना भव्य होगा।यह कैमूर के लिए ऐतिहासिक व गौरव का विषय होगा। पेंटिंग आर्टिस्ट अमरीश पुरी के द्वारा सरकार के सामाजिक जागरूकता अभियान और धार्मिक आयोजनों पर रंगोली के जरिए सामाजिक सन्देश भी दिया जाता हैं।












सबसे ज्यादा पड़ गई