नवादा /रामजी प्रसाद एवं कुमार विश्वास
जिले में पंचायत चुनाव परिणामों के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह जारी है। मालूम हो कि नरहट प्रखंड के प्रमुख पद पर किरण देवी ने कब्जा जमाया है। वही जीत की हैट्रिक लगाने वाली परमा पंचायत की मुखिया दर्शनिया देवी ने मुखिया अध्यक्ष पद पर जीत हासिल किया है, वहीं उनकी बहू शर्मिला देवी भी लगातार तीसरी बार उप मुखिया बनी है।जबकि नारदीगंज मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष मुखिया प्रतिनिधि अपनी माता दर्शनिया देवी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रखंड कार्यालय में मौजूद रहे ।

जिला में इन दिनों नवनिर्वाचित पंचायत सरकार का गठन शपथ ग्रहण का दौर चल रहा है। नवनिर्वाचित मुखिया व पंचायत समिति प्रमुख, उप प्रमुख, सरपंच उप सरपंच का पद ग्रहण कर रहे हैं ।इसी कड़ी में लगातार तीसरी बार परमा पंचायत में सास बहू ने मुखिया उप मुखिया पद की कमान संभाली है। जिसके बाद किंग मेकर की भूमिका में दर्शनिया देवी के पुत्र सह नारदीगंज मुखिया संघ अध्यक्ष रामाधीन प्रसाद चौहान पूरे जोश में दिखे। बात में विश्वास से पंचायत चुनाव लड़े। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि इस जीत का श्रेय परमा पंचायत की जनता का है।






























