नवादा :डीएम ने पैक्सों का औचक निरीक्षण कर किसानों से किया फिडबैक प्राप्त

SHARE:

नवादा /रामजी प्रसाद एवं कुमार विश्वास

जिला पदाधिकारी यश पाल मीणा ने धान अधिप्राप्ति से किसानों को होने वाली कठिनाईयों के समाधान के लिए आज कई पैक्सों का औचक निरीक्षण कर कई किसानों से फिडबैक प्राप्त किये।

उन्होंने आज ओरैना, केना सराय, खराॅट पैक्स, पकरिया आदि का निरीक्षण किये और उपस्थित अधिकारियों को पारदर्शी ढ़ंग से किसानों से धान अधिप्राप्ति करने के लिए कई निर्देश दिये। उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार के द्वारा निर्धारित 1940 रूपये प्रति क्विंटल से कम दर पर भुगतान प्राप्त नहीं करें। किसानों ने बताया कि जुट के बोरा का काफी अभाव है। उन्होंने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को इसके समाधान के लिए कई उपाय बताये।उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटे और जरूरतमंद किसानों को धान क्रय करने में सर्वोच्च प्राथमिकता दें। 20 प्रतिशत नमीं वाले धानों को भी क्रय करें। केना सराय में पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि 76 किसानों को धान क्रय करने हेतु निबंधित किया गया है। पकरिया पैक्स पर 106 किसानों को निबंधन किया गया है। 07 किसानों से 107 मैट्रिक टन धान क्रय किया गया है। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि सभी पैक्सों को मिलों से टैग कर दिया गया है। धान के बिक्रय में तेजी लाएं और 48 घंटे के अंदर भुगतान की राशि प्राप्त करें।





धान बिक्रय में किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या होने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी/उप विकास आयुक्त/अपर समाहत्र्ता या हमसे (जिला पदाधिकारी, नवादा) से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। जिला प्रशासन सरकार के द्वारा निर्धारित दर और मात्रा पर सभी इच्छुक किसानों से धान अधिप्राप्ति के लिए कृत संकल्पित है। आज निरीक्षण के समय श्री वैभव चैधरी उप विकास आयुक्त, श्री उमेश कुमार भारती अनुमंडल नवादा सदर, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।ना सराय, खराॅट पैक्स, पकरिया आदि का निरीक्षण किये और उपस्थित अधिकारियों को पारदर्शी ढ़ंग से किसानों से धान अधिप्राप्ति करने के लिए कई निर्देश दिये। उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार के द्वारा निर्धारित 1940 रूपये प्रति क्विंटल से कम दर पर भुगतान प्राप्त नहीं करें। किसानों ने बताया कि जुट के बोरा का काफी अभाव है। उन्होंने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को इसके समाधान के लिए कई उपाय बताये।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटे और जरूरतमंद किसानों को धान क्रय करने में सर्वोच्च प्राथमिकता दें। 20 प्रतिशत नमीं वाले धानों को भी क्रय करें। केना सराय में पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि 76 किसानों को धान क्रय करने हेतु निबंधित किया गया है। पकरिया पैक्स पर 106 किसानों को निबंधन किया गया है। 07 किसानों से 107 मैट्रिक टन धान क्रय किया गया है। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि सभी पैक्सों को मिलों से टैग कर दिया गया है। धान के बिक्रय में तेजी लाएं और 48 घंटे के अंदर भुगतान की राशि प्राप्त करें।


धान बिक्रय में किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या होने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी/उप विकास आयुक्त/अपर समाहत्र्ता या हमसे (जिला पदाधिकारी, नवादा) से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। जिला प्रशासन सरकार के द्वारा निर्धारित दर और मात्रा पर सभी इच्छुक किसानों से धान अधिप्राप्ति के लिए कृत संकल्पित है। आज निरीक्षण के समय श्री वैभव चैधरी उप विकास आयुक्त, श्री उमेश कुमार भारती अनुमंडल नवादा सदर, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।











सबसे ज्यादा पड़ गई