किशनगंज : पहाड़कट्टा पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /इरफान

पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने रविवार सन्ध्या गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी मोड़ में शराब पीकर हंगामा(उत्पात) कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष आरिज एहकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के हलदा गाँव निवासी गनोरी सदा को बांसबारी मोड़ के निकट से शराब के नशे में रविवार संध्या गस्ती के क्रम में हिरासत में लिया गया था।

पूछताछ में गनोरी सदा ने बंगाल के पांजीपाड़ा से शराब पीकर आने की बात स्वीकार की,जिसे थाना कांड संख्या 107/21 दर्ज करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष आरिज एहकाम ने कहा कि बिहार में शराब बंदी है।ऐसे में शराब पीना अपराध की श्रेणी में आता है।पकड़े गए आरोपी के शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिली थी।जिसे मेडिकल जांच के बाद शराब की पुष्टि होते ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



















सबसे ज्यादा पड़ गई