किशनगंज /प्रतिनिधि
जिलाधिकारी,डॉ आदित्य प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक सहित वरीय अधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बैठक कर शराबबंदी को प्रभावकारी रूप से लागू करवाने एवं नशा मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का समीक्षा किया। साथ ही, जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मद्य निषेध और उत्पाद कार्यों की गहन समीक्षा उत्पाद अधीक्षक और सभी थानाध्यक्ष के साथ सम्पन्न हुई।समीक्षा के क्रम में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि पूरी सख्ती के साथ शराबबंदी को प्रभावकारी रूप से लागू करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्पाद विभाग एवं जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का सकारात्मक परिणाम दिखाई पड़नी चाहिए।अन्यथा, आवश्यकता पड़ने पर जबाबदेही तय कर करवाई भी की जाएगी। समीक्षा के क्रम में उत्पाद अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अब तक की गई छापेमारी के आधार पर दर्ज अभियोग की संख्या 3664 है,जिसमे 3785 गिरफ्तारियां की गई है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह तक 252296.918 लीटर देसी व विदेशी शराब जप्त किए गए हैं जिसमें 81.55% शराब का विनिष्टिकरण किया जा चुका है, शेष विनिष्टिकरण की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत अबतक राजसात अथवा नीलाम 178 वाहन के माध्यम से 15209050.00 रुपये राशि प्राप्त की गई है । सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभान्वित 1903 परिवार में शराब व्यवसाय से जुड़े 285 लाभान्वित परिवार भी हैं।
विशेष न्यायालय के द्वारा पुलिस तथा उत्पाद विभाग द्वारा दर्ज किए गए अभियोग में शराब बेचने वाले और पीने वाले कुल 11 व्यक्तियों को सजा मिल चुकी है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि नवंबर माह में जिला पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की गई है, जिसमें विभिन्न पुलिस थाना में 73 अभियोग दर्ज किए गए और 74 गिरफ्तारियां की गई। इसी प्रकार उत्पाद विभाग की कार्रवाई के तहत 11 अभियोग नवंबर में दर्ज किए गए है। पुलिस और उत्पाद की कार्रवाई के क्रम में 14 वाहन जप्त किए गए। बैठक में बताया गया कि अबतक जब्त 538 वाहन में 425 वाहन अधिहरित हो चुके है।178 वाहन नीलाम तथा 38 वाहन को न्यायालय द्वारा मुक्त किया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से सीमावर्ती क्षेत्र व चेकपोस्ट पर जांच अभियान,प्रतिनियुक्त गृहरक्षक,पुलिस कर्मियों के सक्रियता और सजगता पर चर्चा हुई। आधिकाधिक शराब जब्ती,दर्ज अभियोग में कार्रवाई, अधिहरणवाद निष्पादन,उत्पाद कर्मियो के कार्यों की मॉनिटरिंग हेतु मुख्यत: उत्पाद अधीक्षक को निर्देशित किया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि विनष्टिकरण हेतु 9 दिसंबर को तिथि निर्धारित कर बचे हुए जब्त शराब को विनष्ट कराना तथा जब्त वाहनों को 26 दिसंबर को नीलामी करवाना सुनिश्चित किया जाय। होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि औचक रूप से उनके कर्तव्य स्थल पर निरीक्षण कर सत्यापन कराए कि अपने कार्य स्थल पर सभी होमगार्ड ड्यूटी कर रहे है। शराबबंदी अभियान में कार्य में शिथिलता बर्दास्त नहीं की जायगी। विशेष लोक अभियोजक को दर्ज कांड में गंभीरता से अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक, श्री कुमार आशीष के द्वारा पुलिस थाना स्तर से मद्य निषेध की प्रभाविकता के तहत की गई कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई।उत्पाद नीति के शत प्रतिशत कार्यान्वयन और नशा मुक्ति अभियान की सफलता हेतु सख्त निर्देश दिया गया। समीक्षा में बीबीगंज और पाठामारी थाना द्वारा उत्पाद अंतर्गत दर्ज कांड की संख्या शून्य पाया गया तथा गरबनर्डांगा ,फतेहपुर कुरलीकोट,जियापोखर और सुखानी थाना में 1 अभियोग दर्ज किया जाना संतोषप्रद नही पाया गया गया। दर्ज कांडो में कुर्लीकोट और जियापोखार थाना द्वारा गिरफ्तारी शून्य रही।किशनगंज ,दिघलबैंक थाना सहित कई थाना द्वारा विदेशी शराब जब्ती भी शून्य पाई गई।इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा शराबबंदी अभियान के तहत आधिकाधिक छापामारी ,जब्ती के निर्देश दिए गए। कतिपय थाना की कार्यशैली यह रही कि देशी शराब तो जब्ती हो रही है,परंतु विदेशी शराब शून्य या कम है,इसपर डीएम ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि विदेशी शराब जब्ती हेतु सघन छापामारी करें और पूर्णिया में 13 दिसंबर को अपर मुख्य उत्पाद सचिव,बिहार पटना के भ्रमण कार्यक्रम के पूर्व कार्यशैली में बदलाव लाकर उपलब्धि दिखाएं।
बैठक में डीएम ने राज्य में लागू शराबबंदी के सफल कार्यान्वयन हेतु अन्य महत्वपूर्ण आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने निर्देश दिया कि शराब जब्त होते ही विनष्टिकरण की प्रक्रिया संपन्न कराए तथा जब्त शराब का नमूना सत्यापन हेतु उसी दिन तुरंत लैब /पटना भेजना सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य स्तर पर कार्यरत टॉल फ्री नंबर 15545 या 1800 345 6268 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस नंबर पर काफी संख्या में सूचना प्राप्त हो रही है जिस पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शराब के दुष्प्रभाव एवं टोल फ्री नंबर का व्यापक प्रचार प्रसार करें। विद्यालयों में गुरु गोष्ठी के माध्यम से शराब के दुष्प्रभाव पर चर्चा करवाई जाए।साथ ही, बल्क एसएमएस के माध्यम से भी शराब के दुष्प्रभाव एवं टोल फ्री नंबर की जानकारी दी जाए ।नुक्कड़ नाटक ,होर्डिंग आदि के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। उक्त बैठक में डीएम एसपी के अतिरिक्त अपर समाहर्त्ता ब्रजेश कुमार, एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी, एसडीपीओ,उत्पाद अधीक्षक,सभी थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- महिला को जहरीले सांप ने काटा, परिजन महिला और सांप लेकर पहुंचे सदर अस्पतालसागर चंद्रा/ किशनगंज डॉक्टर साहब इसी सांप ने मेरी पत्नी को काट लिया है। इतना कहते ही व्यक्ति ने प्लास्टिक की जार में बंद सांप को डॉक्टर के सामने रख दिया। … Read more
- असम से तमिलनाडु जाने के दौरान लापता महिला को पुलिस ने किया बरामदसागर चंद्रा / किशनगंज असम से तमिलनाडु जाने के दौरान किशनगंज रेलवे स्टेशन से गायब हुई महिला को पुलिस ने बरामद किया है। बहन के साथ सफर के दौरान वह चुपके … Read more
- ठाकुरगंज के निटाल बस्ती में लाखों की चोरी, नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोरकुलभूषण सिंह /ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 06 स्थित निटाल बस्ती में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर … Read more
- फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को ठाकुरगंज पहुंची कानपुर जीआरपी, घर पर चस्पा किया इश्तेहारमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज /किशनगंज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर जीआरपी की टीम आधा दर्जन मामलों के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगच्छ गांव पहुंची। हालांकि पुलिस को … Read more
- लापता नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में चार युवकों को किया गया है गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसंवाददाता/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सफा नगर से लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग मोहम्मद कैसर आलम की हत्या की गई थी।मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। … Read more
- 16 प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों प्राप्त 1721 में 1609 आवेदनों का हुआ निष्पादनप्रभारी सचिव ने प्राणपुर, मनसाही तथा मनिहारी प्रखंड के शिविर का लिया जायजा कटिहार – सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के निर्देश पर आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी … Read more
- सीमांचल के समर्पित जेडीयू कार्यकर्ता को विधान परिषद में मिले प्रतिनिधित्व – डॉ. सुशील कुमार सुमनकटिहार – जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा,प्रदेश अध्यक्ष उमेश … Read more
- फ्लड लाईट की रोशनी से जगमगा उठा अलकरीम विश्वविद्यालय का खेल मैदानअब रात मे भी खेल में अभिरुचि रखनेवाले विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा निखार सकेंगे डाॅ. करीम कटिहार – शहर के अलकरीम विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित … Read more
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम औषधालय सह शाखा की बीमित कर्मचारी को अपंगता लाभ दियाकटिहार – बीमित व्यक्ति मनोरंजन सिंघा कर्मचारी, मेसर्स सर्विटम माइक्रोफाइनेंस प्रा. लिमिटेड को रोजगार चोट के कारण स्थायी अपंगता लाभ प्रदान किया गया। 23.01.2025 को श्री सिंघा अपने कार्यालयीय कार्य के … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजन शव लेकर फरारकुरसेला/कटिहार- कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कुरसेला स्टेशन के तीनघरिया और मजदिया रेलवे ढाला के बीच आउटर सिग्नल के समीप बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो … Read more
- बलिया बेलोन पुलिस ने 80.76 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार सालमारी/कटिहार – बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के फुटानी चौक मीनापुर के पास वाहन जांच के दौरान मंगलवार के रात में वाहन जांच के क्रम में आटो को रोक कर तलाशी ली … Read more
- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिसमामला आबादपुर थाना क्षेत्र का बारसोई/कटिहार – बुधवार को प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र के बालूखोदा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया निशा सिंह का अभिनंदन,संगठन विस्तार पर हुई चर्चासालमारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्राणपुर विधायक निशा सिंह के सालमारी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। … Read more
- कटिहार में फिर गरजा बुलडोजर,अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडाशहर के मिरचाईबारी में नगर निगम का बड़ा एक्शन कटिहार – शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर एक बार फिर गरज उठा। शहर के व्यस्त मिरचाईबाड़ी इलाके में … Read more
- ग्रामीणों की सतर्कता से सरकारी गेहूं की कालाबाजारी नाकाम, 6 बोरी अनाज जब्तविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ (किशनगंज) टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के फुलबारी गांव में स्थानीय ग्रामीणों की मुस्तैदी से सरकारी कोटे के गेहूं की कथित कालाबाजारी का मामला उजागर हुआ। … Read more
- नाबालिग मौत मामले की जांच तेज :जांच के लिए फिर से घटनास्थल पर पहुंची पुलिस,साक्ष्य किया गया एकत्रितसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग मेनका की मौत मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दिया है ।बुधवार को टाउन थाना पुलिस के द्वारा घटना … Read more
- द बर्निंग बाइक, चलते-चलते आग का गोला बनी पल्सर, मची अफरा-तफरीकटिहार/संवाददाता अगर आप भी इस प्रचंड गर्मी में अपनी बाइक धूप में घंटों खड़ी रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। कटिहार में भीषण गर्मी के बीच एक पल्सर … Read more
- मुख्यमंत्री संबल योजना को लेकर ठाकुरगंज में जागरूकता बैठक, दिव्यांगजनों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारीठाकुरगंज, किशनगंज/मो मुर्तुजा मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण संबल योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से दिव्यांगजनों के साथ एक … Read more
- मानव तस्करी के खिलाफ एसएसबी का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया गया सतर्कफतेहपुर बीओपी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर। टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई की … Read more
- दो साल से खड़े हैं बिजली के पोल, फिर भी अंधेरे में मटिटोला: लो वोल्टेज से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्साटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह मटियारी पंचायत के मटिटोला गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण करीब डेढ़ सौ परिवार पिछले दो वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे … Read more
- फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की मटियारी पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पंचायत स्तरीय कर्मियों द्वारा किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री (FR) कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। किसानों … Read more
- टीएमसी में बड़ी बगावत ! 59 विधायकों के समर्थन का दावा, टीएमसी पर ही करेंगे कब्जा ,नहीं बनाएंगे अलग पार्टी ममता बनर्जी पड़ी अलग थलग कोलकाता:पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर लंबे समय से सुलग … Read more
- कालपीर व झुनकी मुसहारा पंचायत में सहयोग शिविर, 83 मामलों का त्वरित निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की कालपीर एवं झुनकी मुसहारा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में … Read more


























