• विदेश से आने वाले व्यक्तियों की आरटीपीसीआर जांच सुनिश्चित
• आवश्यकतानुसार पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर में किया जाएगा भर्ती
• डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर और कोविड केयर सेंटर को क्रियाशील करने का निर्देश
• राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जारी किया निर्देश
छपरा:वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। इससे निपटने को लेकर आवश्यक तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। ओमिक्रोन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विदेश से आने वाले प्रवासियों की सूची तैयार की जा रही तथा स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा ट्रैकिंग भी की जा रही है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेश संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर डीएम और सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि विदेश से भारत लौटने वाले बिहार के प्रवासियों की सूची जिलावार प्रतिदिन भेजी जा रही है। सूची के आधार पर चिह्नित व्यक्तियों से दूरभाष पर संपर्क कर तथा उनके घर पर स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर सैंपल कलेक्शन कराना सुनिश्चित किया जायेगा। विदेश से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच करना सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ इससे संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन राज्य मुख्यालय को भेजा जाये।
हवाई अड्डे पर जांच जरूरी:
विदेश से लौटने वाले व्यक्तियों की जांच पटना तथा दरभंगा एयरपोर्ट पर सुनिश्चित की जायेगी। कम से कम 5 प्रतिशत यात्रियों के आरपटीपीसीआर जांच के लिए रैंडम सैंपल संग्रह किया जायेगा। अधिक से अधिक रैपिड एंटीजन किट से जांच की जायेगी। कोविड जांच में पॉजिटिव पाये गये यात्रियों की सैंपल को आईजीआईएमएस भेजा जायेगा।
कोविड केयर सेंटर को क्रियाशील करने का निर्देश:
जारी पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि जिले मे पूर्व अधिष्ठापित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एंव कोविड केयर सेंटर में लगे बेड और उपकरणों की साफ-सफाई कर क्रियाशील किया जाये। ताकि आवश्यकता अनुसार कोविड के मरीजों को भर्ती किया जा सके। कोविड केयर सेंटर में सभी सुविधा सुनिश्चित की जाये। जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाये। इसके साथ हीं ओमिक्रोन के प्रबंधन को लेकर जारी दिशा-निर्देश का पालन सुनश्चित किया जाये।
संक्रमण से बचना है तो रक्षा कवच को अपनाएं:
सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण हीं है। ऐसे में हर योग्य व्यक्तियों को कोविड का टीका लेना आवश्यक है। ताकि इस गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सके। इसके साथ हीं आम जनता की जिम्मेदारी है कि कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें। कोविड टीका का दोनों डोज लेना जरूरी है। जिनका भी सेकेंड डोज का समय हो गया है वह आवश्यक अपना टीकाकरण करा लें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- रेणु गांव पहुंचे जिलाधिकारी, ऐतिहासिक स्मृतियों का किया अवलोकनअररिया /अरुण कुमार जिला पदाधिकारी विनोद दूहन शनिवार को अररिया जिले रेणु गांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री फणीश्वर नाथ रेणु के पैतृक आवास का भ्रमण किया। … Read more
- अररिया में पुलिस ने बड़े साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़,तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ठगी का खुलासाअररिया/अरुण कुमार अररिया जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने … Read more
- बाल विवाह के खिलाफ जिला प्रशासन की हुंकार,डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता प्रभातफेरीकटिहार – जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त रहने का संदेश दिया है। आगामी … Read more
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन,पीएम मोदी ने कहा ..नारी सब भूल जाती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलतीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया ।उनके सपनों को बेरहमी से … Read more
- ऐतिहासिक धरोहर को डिजिटल रूप देने की पहल,गुरुद्वारा पहुंचे जिला पदाधिकारीबरारी /कटिहार – जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने बरारी प्रखंड के सरदार नगर लक्ष्मीपुर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा … Read more
- कटिहार:न्यूनतम शुल्क देकर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा ले सकेंगें आमजन – कार्यपालक पदाधिकारीमनिहारी /कटिहार – समुचित देखरेख व प्रबंधन के साथ बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय की सुविधा का लाभ आमजन न्यूनमत राशि खर्चकर उठा सकेगें। उक्त जानकारी नगर कार्यपालक … Read more
- जनता दरबार में जमीन विवाद के मामलों की सुनवाई, 4 मामलों का निष्पादनबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद बहादुरगंज के स्थानीय अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचल क्षेत्र से जुड़े जमीन विवाद के कुल … Read more
- भीषण अग्निकांड में चार घर राख,लाखों की क्षतिपोठिया/किशनगंज: पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत फर्राबाड़ी गांव में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि चार टीन के घर पलक … Read more
- पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा यू.जी. प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम किया गया जारीसीबीसीएस यू.जी. (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) प्रथम सेमेस्टर, दिसंबर 2025, परीक्षा निर्धारित तिथियों में दोनों पालियों में होगी पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक (यू.जी.) CBCS … Read more
- कटिहार:डीएम-एसपी ने वेयर हाउस में इवीएम वीवीपैट का लिया जायजाकटिहार – सदर मुख्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी पहुंचे। दोनों पदाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से इवीएम वीवीपैट, वेयर … Read more
- जीआर राशि दिलाने के एवज में अवैध वसूली के आरोप में उप मुखिया गिरफ्तारकुमारीपुर पंचायत के उपमुखिया गणेश पासवान को गिरफ्तार कर निगरानी कोर्ट भागलपुर को सुपूर्द किया मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में गत वर्ष बाढ – बरसात के … Read more
- बालिका के पुनर्वास को सफल बनाने के लिए विशेष अभियान के तहत बाल कल्याण समिति की टीम पहुंची उनासोपचगाछी पंचायतकदवा /कटिहार – बाल कल्याण समिति कटिहार प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ प्रखंड के उन्नासोपचगाछी पंचायत पहुंची । समिति अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्य … Read more
- कटिहार को मिली समर स्पेशल ट्रेनों की बड़ी सौगातकटिहार – ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के रूप में बड़ी राहत दी है। इस बार कटिहार … Read more
- विद्युत कंरट की चपेट में आने से किसान पति पत्नी की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामकटिहार ग्रामीण – शनिवार को जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत चिकनी बहियार में कंरट लगने से कृषक दम्पति की दर्दनाक मौत हो गयी। मुखिया प्रतिनिधि … Read more
- कटिहार:स्व गणना को लेकर नगर पंचायत कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षणमनिहारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में मनिहारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने कार्यालय कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को मोबाईल एप के माध्यम … Read more
- मैट्रिक व इंटर में सफल छात्रों को विधायक ने किया सम्मानितफलका /कटिहार – प्रखंड के पिरमोकाम पंचायत के दरमाही गांव में मैट्रिक व इंटर में सफल छात्रों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में कोढ़ा विधायक कविता … Read more


























