गड्ढे की वजह से हो सकती है बड़ी दुर्घटना
वाहन चालकों को हो रही है भारी कठिनाई
स्थानीय लोगों ने लोगो को सचेत करने के लिए गड्ढे में लगाया केले का थंभ
खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
ए भाई जरा देख के चलो, आगे ही नहीं पीछे भी, दाएं ही नहीं, बाएं भी..। मेरा नाम जोकर फिल्म का यह गाना देवीगंज से सिलीगुड़ी जाने वाली मुख्य सड़क पर निकलते ही याद आ जाता है, क्योंकि देवीगंज से सिलीगुड़ी जाने वाली सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए है। खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत बिन्नाबाड़ी पंचायत के देवीगंज से सिलीगुड़ी जाने वाली मुख्य सड़क पर देवीगंज रेलगेट के समीप सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है। जोकि किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है ।

प्रशासन शायद किसी बड़े दुर्घटना की इंतजार कर रही है । मिली जानकारी के मुताबिक एक बार ट्रेक्टर इस गड्ढे में गिर जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है । साथ ही रात के अंधेरे में वाहन चालको का संतुलन भी गड़बड़ा जाता हैं । वे दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच जाते हैं । बता दें कि नेपाल सीमा से देवीगंज से सिलीगुड़ी के लिए रोजाना दर्जनो बसें चलती है। साथ ही सैकड़ों छोटे वाहनों की भी आवाजाही होती है। बावजूद प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया की सड़क पर बड़ा गड्ढा हो जाने से वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन कभी भी दुर्घनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है ।
स्थानीय लोगों ने बताया कुछ दिन पहले स्थानीय प्रशासन के द्वारा इस गड्ढे पर बालू – गिट्टी गिरा कर गड्ढे को अस्थायी तौर पर भरा गया था, लेकिन कुछ ही दिनो में सड़क पर बने गड्ढ़े की स्थिति और भी भयावह हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा वर्तमान में कोई दुर्घटना न हो इसके लिए सड़क पर बने इस गड्ढे में केला का एक थंम लगा दिया गया है । जिससे लोगों की नजर गड्ढे पर पड़े और दुर्घटनाग्रस्त होने से बच सकें। बताते चलें कि सड़क के बीचोबीच बना गड्ढा हादसों का कारण बन रहा है। यहां रात में सड़क पर अंधेरा होने के कारण दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। इसकी शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।
इसके चलते यहां से आने-जाने वाली लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गड्ढे को बंद करने को लेकर अधिकारी भी लापरवाह बने हुए हैं। वहीं जब इस संबंध में खोरीबाड़ी बीडीओ निरंजन बर्मन से बात करने पर उन्होने बताया कि पहले भी इस गड्ढे की मरम्मत की गयी थी । उन्होंने कहा इस मामले में पीडब्ल्यूडी से बात की गयी है। उन्होंने कहा सड़क के नीचे शायद पानी की पाइप लीक हो जाने के कारण ऐसी स्थिति बार बार उत्पन्न हो रही है । उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा जल्द से जल्द इसे मरम्मत करा दिया जाएगा ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- रामपुर रेतूआ नदी पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौतटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रामपुर चौक स्थित रेतूआ नदी पुल पर शनिवार की संध्या हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। … Read more
- अकीदत और परंपरा के साथ संपन्न हुआ पहलाम,ताजिये की जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन रही मुस्तैदनगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने भी तिजिये की जुलूस मे शामिल होकर दिया भाईचारे का संदेश मनिहारी/कटिहार – मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत और … Read more
- दिशा की बैठक में मुख्य पार्षद लाखो यादव ने मुखरता से रखी मांगेकटिहार ग्रामीण – सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में आयोजित कटिहार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षात्मक बैठक में मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ऊर्फ … Read more
- मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न,जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्थाडीएम एवं एसपी ने शहर के विभिन्न जगहों का लगातार जायजा लेते रहे हर एक गतिविधि पर रखी गई पैनी नजर कटिहार – मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग … Read more
- कटिहार रेलवे यार्ड में चोरी का हुआ खुलासा,आरपीएफ ने चोरी की गई कॉपर वायर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारकटिहार – रेल सुरक्षा बल ने कटिहार रेलवे यार्ड में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल लोकोमोटिव से चोरी की गई कॉपर वायर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी … Read more
- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व पैदल यात्री गंभीर रूप से जख्मी,एक रेफरफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर चोचला मोड़ के समीप शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने … Read more
- डीईओ ने तीन शिक्षक को किया निलंबितकटिहार – जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुलचंद्र चौधरी ने विद्यालय अवधि में छात्रों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराये जाने को कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उत्क्रमित … Read more
- मोहर्रम जुलूस में शामिल दो युवक घायल, हायर सेंटर रेफरफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग -अलग मोहर्रम जुलूस के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक … Read more
- दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाफलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के फलका- गेराबाड़ी मार्ग भरसिया सड़क किनारे दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई । जानकारी के अनुसार दो बाइक … Read more
- KatiharNews:स्नान के दौरान महानंदा नदी में डूबने से बच्ची की मौत,परिजनों में पसरा मातमअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के कमरुद्दीन टोला के पास महानंदा नदी के स्पर संख्या-42 के समीप शनिवार को स्नान के दौरान नौ वर्षीय एक बच्ची की डूबने से … Read more
- फुटबॉल लीग मैच आयोजन को लेकर बैठक आयोजितकटिहार – जिला फुटबाल लीग मैच आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक सौरभ कुमार मालाकार जिला महामंत्री सह वार्ड संख्या 41 निगम पार्षद प्रतिनिधि के निवास पर किया गया । 2 … Read more
- सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल रेफरअमदाबाद /कटिहार – थाना क्षेत्र के मुर्ली राम टोला के समीप शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस से अमदाबाद प्राथमिक … Read more
- मुहर्रम में सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम, शांतपूर्ण माहौल में त्यौहार संपन्न सालमारी /कटिहार – मुहर्रम के मौके पर कर्बला मैदान में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली दल बल के साथ दिन भर गस्ती पर रहे। एसडीओ राजु कुमार,एसडीपीओ … Read more
- भू विवाद में आरोपियों ने दूसरे पक्ष का उजाड़ा घर और दुकान,पुलिस की गाड़ी पर पथरावमनसाही/कटिहार – भू विवाद में प्रशासनिक सहयोग फेल होने से पक्ष और विपक्ष को न्याय मिलना अब कठिन हो गया और ऐसे लोग कानून हाथ में लेने से भी नहीं डर … Read more
- मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम के दौरान दर्जन पर लोग हुए घायलमनसाही/कटिहार – मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम के दौरान दर्जनों लोगों के घायल हुये। गंभीर रूप से घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मदरसा टोला निवासी मो. मुराद हैं। जिसे तेज … Read more
- पंप सेट में छिपे सांप ने किसान को डंसा, परिजन पीड़ित और सांप लेकर पहुंचे सदर अस्पताल, मचा हड़कंपसागर चंद्रा/किशनगंज डॉक्टर साहब इसी जहरीले सांप ने मेरे भाई को काट लिया है। इतना कहते ही एक व्यक्ति ने प्लास्टिक की जार में बंद सांप को डॉक्टर के सामने रख … Read more
- किशनगंज:हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से युवक झुलसा ,अस्पताल में भर्तीकिशनगंज/सागर चंद्रा हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। फरसाडांगी गांव में घटित घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। … Read more
- पॉकलेन चालक की संदेहास्पद मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाकिशनगंज/सागर चंद्रा फोरलेन सड़क निर्माण में लगे एक पॉकलेन चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र … Read more


























