एसएसबी के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन, निशुल्क दवा का किया गया वितरण

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

एसएसबी की 41वीं वाहिनी रानीडांगा (सिलीगुड़ी ) की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत बुधवार को 41 वीं वाहिनी के लंगराडुब्बा बीओपी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद लोगो को दवाई भी प्रदान की गयी। उक्त अवसर पर उपस्थित चिकित्सक डाॅक्टर रिंकू दे ने सीमा क्षेत्र के लोगों से कहा कि अपने घर के बाहर व आसपास के क्षेत्र में जलजमाव न होने दें, जलजमाव होने पर इसमें खतरनाक मच्छर पनपते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं।






उन्होंने लोगों से हमेशा मच्छरदानी लगाकर सोने की अपील की। इस दौरान शिविर में 175 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाई प्रदान किया गया। साथ ही एसएसबी के चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए बरती जाने वाली सावधानियां और खानपान को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी। बता दें कि भारत-नेपाल सीम पर तैनात एसएसबी सिर्फ सीमा की चौकसी व देश की सुरक्षा ही नहीं करते हैं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य हितों का ख्याल भी रखती है। इस अवसर पर , कमान्डेंट चिकित्सक डॉक्टर रिंकु दें , निम्बूगुड़ी जी कंपनी के इंस्पेक्टर पेम थिनले व एसएसबी के जवान उपस्थित थे।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!