राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नए मंत्रियों को दी बधाई
देश /डेस्क
गुजरात में आज नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिपरिषद में 24 नए सदस्यों को शामिल किया।मालूम हो की गृह मंत्रालय का दायित्व सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपने पास रखा है । जबकि कनुभाई देसाई को वित्त मंत्रालय दिया गया है। नए मंत्रिमंडल में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा।
मुख्यमंत्री श्री पटेल गृह मंत्रालय के अलावा, मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन विभाग, सूचना और प्रसारण, उद्योग, खान और खनिज, पूंजी परियोजनाओं, शहरी विकास, शहरी आवास और नर्मदा और बंदरगाहों का प्रभार संभालेंगे।
मंत्रिमंडल के गठन ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि शपथ लेने वाले 24 विधायकों में से 21 पहली बार मंत्री बने हैं और जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।बता दे कि भूपेंद्र पटेल खुद पहली बार मंत्री बने हैं।उन्होने 2017 में पहली बार विधान सभा का चुनाव जीता था।
मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर शपथ लेने वाले मंत्रियों को बधाई दी और अपने ट्वीट में उन्होने लिखा, “गुजरात सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी पार्टी सहयोगियों को बधाई। ये उत्कृष्ट कार्यकर्ता हैं जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और हमारी पार्टी के विकास के एजेंडे को फैलाने के लिए समर्पित कर दिया है। आगे के फलदायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। “
बता दें कि आज राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री भी शामिल हैं। मंत्रिपरिषद में नये सदस्यों को शामिल किये जाने के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल नीत भाजपा सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़ कर 25 हो गई।
राजभवन में आयोजित एक समारोह में दोपहर डेढ़ बजे मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रूपाणी के साथ मौजूद थे। रूपाणी के शनिवार को मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद नई मंत्रिपरिषद का गठन किया गया है।कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वालों में राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार और अर्जुन सिंह चौहान शामिल हैं।
गौरतलब हो कि इनमें त्रिवेदी, राणा और राघवजी पटेल पूर्व में भी मंत्री रहे हैं। वहीं, नौ राज्य मंत्रियों में मुकेश पटेल, निमिशा सुतार, अरविंद रैयानी, कुबेर डिंडोर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, आर सी मकवाना, विनोद मोरादिया और देव मालम शामिल हैं। वही पूरे मंत्रिमंडल को ही बदल कर नए मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। यूजर्स का कहना है कि ये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पार्टी पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है कि पूरे मंत्रिमंडल को ही बदल दिया गया लेकिन विरोध का एक स्वर भी नहीं उठा है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज: शब ए बारात पर शहर में निकाला गया फ्लैगमार्चकिशनगंज/प्रतिनिधि शबे – ए – बरात पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर मंगलवार की शाम को पुलिस के द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की … Read more
- किशनगंज:चेक पोस्ट में चलाया गया वाहन जांच अभियानकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की … Read more
- किशनगंज : हटिया से बाइक की चोरी, जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के में कुतुबगंज हटिया से बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित अमित कुमार यादव ने मंगलवार को बाइक चोरी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई … Read more
- किशनगंज:एसपी ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी समस्या,दिए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार मंगलवार को अपने कार्यालय परिसर में आमजनों की समस्या से रूबरू हुए।एसपी ने बारी बारी से आमजनों की समस्याएं सुनी।एसपी ने अपने कार्यालय परिसर में आम जनों के लिए जनता … Read more
- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशी लदी दो ट्रक को पकड़ा, दो गिरफ्तारमवेशियों को क्षमता से अधिक क्रूर तरीके से किया गया था लोड मवेशी फैक्ट्री ले जाने के नाम पर होती रही है मवेशी की तस्करी –सुनील तिवारी किशनगंज/राहुल कुमार शहर के तेघरिया स्थित रेलवे … Read more
- किशनगंज:किशोर के हत्या मामले की जांच तेज,साक्ष्य किया गया एकत्रितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या–2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार ऋषिदेव का शव मंगलवार को … Read more
- पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान कर्मियों को सामग्री वितरणविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) टेढ़ागाछ की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं। इस क्रम में … Read more
- KishanganjNews:आग लगने से दो परिवारों का घर जलकर राख,लाखो का नुकसानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के पिपरा गांव वार्ड संख्या–2 में बुधवार को भीषण आगलगी की घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि खाना बनाने … Read more
- प्लाईवुड लदी ट्रक में लगी आग, धुंधू कर जला पूरा ट्रक, कोई हताहत नहींबंगाल के इस्लामपुर से किशनगंज आ रहा था ट्रक, शॉट सर्किट बनी आग का कारण किशनगंज/राहुल कुमार किशनगंज एनएच 27 स्थित बस स्टैंड के समीप एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की … Read more
- उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,प्रक्रिया को सरल बनाने सहित दिए अन्य निर्देशबिहार सरकार में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास की वर्तमान स्थिति, निवेश प्रस्तावों की … Read more
- किशनगंज में विश्व कैंसर दिवस पर निशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजनकिशनगंज /राहुल कुमार अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विश्व कैंसर दिवस के मौके पर निशुल्क पाप समीर सेंटर टेस्ट कैंप का आयोजन किशनगंज सदर अस्पताल में किया गया। इस कैंप में कई महिलाओं … Read more
- किशनगंज के आदित्य का सुपर 50 में चयन, नीट/जेईई की मुफ्त कोचिंग मिलेगीकिशनगंज/राहुल कुमार पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज के दसवीं के छात्र आदित्य कुमार का चयन बिहार सरकार द्वारा संचालित सुपर 50 कार्यक्रम में हुआ है। आदित्य को नीट/जेईई परीक्षा के … Read more
- नवोदय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभाकिशनगंज/राहुल कुमार पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोतिहारा किशनगंज में बुधवार को कनिष्ठ बच्चों के लिए विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान शिक्षिका सविता सिंह के निर्देशन में आयोजित … Read more
- राज्य के सभी प्रखंडों में खुलेगा डिग्री कॉलेज, उच्य शिक्षा को मिलेगी गति :सीएमपटना :राज्य में उच्य शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में सरकार ने डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है।सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि … Read more
- मानवता शर्मशार,नवजात का शव कचरे के ढेर में मिला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज शहर के सोनार पट्टी रोड स्थित रामबाबू गली में एक पुराने कार्टून के अंदर कचरे के ढेर के पास नवजात बच्ची का शव मिला है।यह नन्ही बच्ची मात्र 3 दिन की थी। … Read more
- किशनगंज: लापता किशोर का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद,जांच में जुटी पुलिसटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या–2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार ऋषिदेव का … Read more
- वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन किया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि डुमरिया ओवर ब्रिज के पास 28 जनवरी को वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन बरामद कर लिया है।सोने का चेन रविवार की … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, 11 टन से अधिक केला जब्त, कस्टम को सौंपा गयापौआखाली/रणविजय जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल और सुखानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केले की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है. एसएसबी और पुलिस ने सोमवार की … Read more
- इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन 5 हजार 859 परीक्षार्थी शामिल,103 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा का मंगलवार को दूसरा दिन था।दूसरे दिन भी इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त संचालित हुई। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा … Read more
- पुलिस की कारवाई से नाराज ट्रैक्टर मालिक ने आत्मदाह का किया प्रयास,मचा हड़कंपटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बीच एक ट्रैक्टर मालिक ने थाना के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जिससे हड़कम मच … Read more
- सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह का हुआ आयोजन, स्कूली बच्चों को किया गया पुरस्कृत, दिलवाई गई शपथकिशनगंज/राहुल कुमार सड़क सुरक्षा माह 2026 के सफल आयोजन के बाद आज परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में समापन समारोह का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, … Read more
- बहादुरगंज में सड़क किनारे से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/बहादुरगंज किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छलका पुल निस्संद्रा घाट के समीप मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के कुछ … Read more
- चिकन नेक कॉरिडोर की सुरक्षा होगी अभेद्य,जमीन के अंदर 40 किलोमीटर लंबे रेलवे टनल का होगा निर्माण,परिंदा भी नहीं मार सकेगा परकिशनगंज /राजेश दुबे भारत बांग्लादेश और नेपाल सीमा से सटे चिकन नेक कॉरिडोर की सुरक्षा अभेद्य होगी जिसे लेकर केंद्र सरकार के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।मालूम हो कि केंद्र सरकार सुरक्षा … Read more
- शब ए बारात में अल्लाह के रहमतों का होता है नजूलसरफराज आलम/कोचाधामन (किशनगंज) प्रखंड क्षेत्र में शब-ए-बारात को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी है। आज (मंगलवार की रात)की रात शब-ए-बारात का एहतमाम किया जाएगा।शब ए बारात से ही पवित्र माह रमजान की … Read more
- KishanganjNews:मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को दी गई भावभीनी विदाईकोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय परिवार … Read more




























