देश /एजेंसी
आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 26,058 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय के साथ ऑटोमोबाइल उद्योग और ड्रोन उद्योग के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी है। ऑटो क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना उच्च मूल्य के उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी वाहनों और उत्पादों को प्रोत्साहित करेगी। यह उच्च प्रौद्योगिकी, अधिक कुशल और हरित ऑटोमोटिव निर्माण में एक नए युग की शुरुआत करेगा।
ऑटोमोबाइल उद्योग और ड्रोन उद्योग के लिए पीएलआई योजना केंद्रीय बजट 2021-22 के दौरान 1.97 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पहले किए गए 13 क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजनाओं की समग्र घोषणा का हिस्सा है। 13 क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजनाओं की घोषणा के साथ, भारत में न्यूनतम अतिरिक्त उत्पादन 5 वर्षों में लगभग ₹ 37.5 लाख करोड़ होने की उम्मीद है और 5 वर्षों में न्यूनतम अपेक्षित अतिरिक्त रोजगार लगभग 1 करोड़ है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऑटो क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना में भारत में उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी उत्पादों के निर्माण के लिए उद्योग की लागत अक्षमताओं को दूर करने की परिकल्पना की गई है। प्रोत्साहन संरचना उद्योग को उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी उत्पादों की स्वदेशी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए नए निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह अनुमान है कि पांच वर्षों की अवधि में, ऑटोमोबाइल और ऑटो घटक उद्योग के लिए पीएलआई योजना से 42,500 करोड़ रुपये से अधिक का नया निवेश होगा, 2.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वृद्धिशील उत्पादन होगा और 7.5 लाख से अधिक नौकरियों के अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा इससे वैश्विक ऑटोमोटिव व्यापार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ेगी।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा पत्रकार वार्ता कर बताया गया कि ऑटो क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना मौजूदा ऑटोमोटिव कंपनियों के साथ-साथ नए निवेशकों के लिए खुली है जो वर्तमान में ऑटोमोबाइल या ऑटो घटक विनिर्माण व्यवसाय में नहीं हैं।
इस योजना के दो घटक हैं अर्थात चैंपियन ओईएम प्रोत्साहन योजना और घटक चैंपियन प्रोत्साहन योजना। चैंपियन ओईएम प्रोत्साहन योजना एक ‘बिक्री मूल्य संबंद्ध’ स्कीम है, जो सभी सेगमेंट के बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइड्रोजन ईंधन सेल वाहनों पर लागू होती है। घटक चैंपियन प्रोत्साहन योजना एक ‘बिक्री मूल्य संबंद्ध’ स्कीम है, जो वाहनों के उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी घटकों, कंप्लीटली नॉक्ड डाउन (सीकेडी)/सेमी नॉक्ड डाउन (एसकेडी) किट, दुपहिया, तिपहिया, यात्री वाहनों के एग्रीगेट्स, वाणिज्यिक वाहन और ट्रैक्टर आदि पर लागू होती है।
ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए यह पीएलआई योजना उन्नत केमिस्ट्री सेल (एसीसी) (₹18,100 करोड़) और इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण का तीव्र अंगीकरण (फेम) (₹10,000 करोड़) के लिए पहले से शुरू की गई पीएलआई योजना के साथ-साथ भारत को ऑटोमोबाइल परिवहन प्रणाली आधारित पारंपरिक जीवाश्म ईंधन के स्थान पर पर्यावरण की दृष्टि से स्वच्छ, टिकाऊ, उन्नत और अधिक कुशल इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) आधारित प्रणाली के प्रयोग में सक्षम बनाएगी।
ड्रोन और ड्रोन घटक उद्योग के लिए पीएलआई योजना इस क्रांतिकारी तकनीक के रणनीतिक, सामरिक और परिचालन उपयोगों का समाधान करती है। स्पष्ट राजस्व लक्ष्य के साथ ड्रोन के लिए उत्पाद विशिष्ट पीएलआई योजना और घरेलू मूल्यवर्धन पर ध्यान केंद्रित करना क्षमता निर्माण और भारत की विकास रणनीति के इन प्रमुख चालकों को बनाने की कुंजी है। ड्रोन और ड्रोन घटक उद्योग के लिए पीएलआई, तीन साल की अवधि में, ₹ 5,000 करोड़ के निवेश को बढ़ावा देगा, ₹ 1500 करोड़ की योग्य बिक्री में वृद्धि करेगा और लगभग 10,000 नौकरियों का अतिरिक्त रोजगार पैदा करेगा।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सुनसरी हिंसा के विरोध में विराटनगर उबला: हिन्दू संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांगसांसद पुरुषोत्तम यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात रिपोर्ट:अरुण कुमार नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में शुक्रवार को कोशी प्रदेश … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई,101 ग्राम स्मैक के साथ मास्टरमाइंड समेत चार तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने … Read more
- भूखमरी के कगार पर पंचायत रोजगार सेवक,पांच माह से पंचायत रोजगार सेवक को नहीं मिला वेतनमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक को पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर सभी पंचायत रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर चल रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए … Read more
- जीविका सहकारी समिति की पंचम आमसभा संपन्नसमेली/कटिहार – जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांदपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 की पंचम आमसभा आयोजित किया गया । आमसभा में समिति की वार्षिक प्रगति,आय-व्यय का लेखा-जोखा, वित्तीय प्रतिवेदन, विभिन्न … Read more
- अंचल कार्यालय मनसाही के राजस्व कर्मचारी का हुआ स्थानांतरण, दी गई भावभीनी विदाईमनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार, चंद्रमा सिंह एवं कृष्णानंद बिन्द का स्थानांतरण बिहार सरकार के द्वारा किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने सभी … Read more
- सर्पदंश के शिकार महिला की इलाज के दौरान मौतफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-चार चातर गांव में एक 45 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया।सर्पदंश की शिकार महिला का इलाज के दौरान मौत … Read more
- भावुक माहौल में शिक्षिका ऊषा कुमारी जायसवाल को दी गई विदाईफूल-माला, बुके व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, बोलीं- जरूरत पड़ने पर विद्यालय के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय गुरुबाजार में शुक्रवार को विद्यालय … Read more
- सेवा भारत की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित,सैकड़ों लोग हुए लाभान्वितमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के पंचायत भवन परिसर अवस्थित लोहिया भवन में एक दिवसीय सेवा भारत संस्था कटिहार की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वाश्रयी महिला … Read more
- मक्का क्रय-विक्रय एवं वैज्ञानिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला सह – प्रशिक्षण का आयोजनकृषकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, भंडारण, विपणन एवं निर्यात संबंधी दी गई विस्तृत जानकारी कटिहार – कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा कटिहार के तत्वाधान में संयुक्त कृषि भवन के सभागार में मक्का क्रय … Read more
- सीमांचल की रेल परियोजनाओं को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, कई अहम मांगें उठाईंअररिया/बिपुल विश्वास सीमांचल में रेल विकास को नई गति देने के उद्देश्य से अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर अररिया संसदीय क्षेत्र … Read more
- युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित,आचार्य श्री ने दिया संघ को अनमोल रत्न-मुनि प्रशांतकटिहार – आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री प्रशांत कुमार जी मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमारजी ने … Read more
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत नगर निगम का विशेष अभियानबाटा चौक से गुरुद्वारा तक हुई कार्रवाई1,700 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2026 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य … Read more
- मनिहारी स्टेशन के उन्नयन कार्य की धीमी रफ्तार पर डीआरएम नाराज,अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देशमनिहारी /कटिहार – कटिहार रेल मंडल के मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह ने शुक्रवार को मनिहारी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर चल रहे विकास एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा … Read more
- चोरी के शक में तीन युवकों की खूंटे से बांधकर पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,मुखिया पति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्जअररिया के फारबिसगंज की मटियारी पंचायत का मामला पुलिस ने शुरू की जांच, मुखिया पति ने आरोपों से किया इनकार अररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज थाना क्षेत्र की मटियारी पंचायत से कानून व्यवस्था पर … Read more
- किशनगंज में अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ के टिकट व नकदी बरामदसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। … Read more
- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,
प्रधानमंत्री बोले— अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाईधार्मिक जुलूस के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत; कई घायल, पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात रिपोर्ट: अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में … Read more - डीएम ने छह सदस्यीय टीम के साथ महानंदा रिंग बांध का किया निरीक्षणअमदाबाद /कटिहार – भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामले में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छह सदस्यीय टीम के साथ भोलामारी स्थित महानंदा रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने … Read more
- गंगा का कटाव तेज, 55 एकड़ जमीन नदी में समाई,किसान परेशानमक्के की फसल भी बर्बाद ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप बरारी /कटिहार- प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत क्षेत्र में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज होता जा … Read more
- सालमारी बाजार में नाला निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष नाला निर्माण से जल जमाव की समस्या होगी दूर सालमारी /कटिहार – सालमारी मुख्य बाजार में अंबेडकर चौक से लेकर बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तालाब तक जिला परिषद कोष से नाले … Read more
- भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने फूंका पुतला,माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीमहिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन कटिहार – भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को कटिहार के शहीद चौक पर जिला महिला … Read more
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस लघु फिल्म की विशेष स्क्रीनिंगपटना/कटिहार – विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन पटना में भूमिका विहार की ओर से निर्मित “बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस” लघु फिल्म की … Read more



























