किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में विशेष सर्वेक्षण का कार्य जोर शोर से चल रहा है ।उसी क्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा विशेष सर्वेक्षण कार्य को लेकर किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखण्ड के ठाकुरगंज-2 शिविर के पटेश्वरी पंचायत अंतर्गत बेलबाड़ी तथा आमबाड़ी गांव , मौजा-दुधमंजर, थाना संख्या-53 एवं 54 में शनिवार को आम सभा का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता विशेष सर्वेक्षण कानूनगो श्री सुमित कुमार एवं विशेष सर्वेक्षण इंजीनियर अश्वनी चंद्र कुमार एवं विजय कुमार एवं ग्राम पंचायत परामर्श समिति अध्यक्ष सह पटेसरी पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से की। आम सभा में भू-धारियों का सर्वसम्मति से वंशावली/वंशवृक्ष का अनुमोदन एवं सत्यापन सफलतापूर्वक किया गया।

आमसभा में मौजूद विशेष सर्वेक्षण इंजीनियर अश्वनी चन्द्र कुमार ने बताया कि वंशावली के अनुसार जीवित व्यक्तियों के नाम से खाता खोलकर नया खतियान बनाया जायेगा। विगत रीविजनल सर्वेक्षण जो मूल रुप से कैडस्ट्रल सर्वेक्षण का रिविजन था से अलग यह विशेष सर्वेक्षण अथवा नया सर्वेक्षण है जिसमें आधुनिक तकनीक युक्त उच्च रिजोल्युसन वाले कैमरा युक्त हवाई फोटोग्राफी से प्राप्त मानचित्र के भू-खण्डों का ETS मशीन से सत्यापन के पश्चात भू-मानचित्र का निर्माण किया जाना है ।ताकि वास्तविक धरातल स्थिति सुनिश्चित करते हुए अद्यतन अधिकार अभिलेख(खतियान) का निर्माण किया जा सके तथा पूर्व अधिकार अभिलेख के स्थान पर नया अधिकार अभिलेख डिजिटल प्रारूप में संधारित कर वेबसाइट के माध्यम से सर्व सुलभ कराई जा सके।इस आम सभा में ग्राम पंचायत परामर्शी समिति अध्यक्ष, वार्ड मेंबर, सरपंच, उपमुखिया, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण इंजीनियर एवं सम्बंधित मौजा के सभी रैयत(भू-धारियों) ने भाग लिया।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- टेढ़ागाछ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्नविजय कुमार साह/ किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय टेढ़ागाछ में शुक्रवार को जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचिकरण’ के सफल संचालन को लेकर व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 292 … Read more
- महिला आरक्षण बिल के समर्थन में महिलाओं का आक्रोश मार्च, विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजीकिशनगंज/प्रतिनिधि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में स्थानीय स्तर पर महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। महिला सशक्तिकरण और अधिकारों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और विपक्ष के खिलाफ … Read more
- दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर मे एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रुप से हुआ जख्मीबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत गुरुवार की देर रात किशनगंज जिले में भीषण सड़क हादसे की वारदात सामने आई है। नेशनल हाईवे में घटित इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।घटना देर रात की बताई जा … Read more
- फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ी महिला को दो घंटे बाद सुरक्षित उतारा गयाफारबिसगंज /अरुण कुमार फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ गई। डिब्बे के ठीक ऊपर 25 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज बिजली … Read more
- दुपट्टा मांगने के विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल, कारवाई की मांगमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के वार्ड संख्या एक रघुनीचक में दुपट्टा मांगने के विवाद में एक महिला की आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घटनास्थल से … Read more
- हर वर्ग और समाज के लोगों के दिल में बसते थे पूर्व मंत्री मंसूर आलम – पप्पू यादवकटिहार ग्रामीण – जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री जनाब मंसूर आलम के निधन के बाद उनके बरारी स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद … Read more
- मार्क ड्रील के माध्यम से दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षणडंडखोरा/कटिहार- अग्निशमन दस्ता के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का एक दल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडखोरा पहुंचकर वहाॅ स्थापित अग्निशामक यंत्र एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का जांच किया।इस दौरान उनके द्वारा फायर ऑडिट भी किया गया। उसके बाद दल के … Read more
- कटिहार मंडल में पीसीसीएम नीरज सहाय ने किया सघन निरीक्षण,यात्री सुविधाओं और माल ढुलाई पर विशेष जोरकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीसीसीएम नीरज सहाय ने गुरुवार को कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार जोगबनी रेलखंड का निरीक्षण किया। जिस दौरान पीसीसीएम श्री सहाय ने रानीपतरा, जलालगढ़ एवं बथनाहा स्टेशनों का व्यापक … Read more
- पति की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तारभेजा जेलमनसाही/कटिहार – मुफ्सिल थाना क्षेत्र के सिरनिया पूरब पंचायत के गोलाघाट रायटोला में 23 अप्रैल को एक युवक ग़ालिब राय की शव उसके घर से संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस ने इस मामले में मृतक के मां रकिमा … Read more
- संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य अष्टजाम संकीर्तन सम्पन्नहरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ डाक बंगला चौराहा, कई मंडलियों ने दी प्रस्तुति बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के डाक बंगला चौराहा स्थित संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर वर्षों … Read more
- बाल विवाह जैसे कुप्रथा को रोकने लिए चलाया गया जागरूकता अभियानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत, भवन, साहेबनगर पंचायत भवन एवं फुलहरा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा के प्रांगण में महिला एवं बाल विकाश निगम की पहल पर बाल संरक्षण इकाई,बाल विवाह कानून,बाल विवाह श्रम कानून,पोक्सो … Read more
- गंगा सप्तमी पर काढ़ागोला घाट पर दीपोत्सव मनाया गयावैदिक विधि से गंगा पूजन व आरती, जागरूकता को लेकर गंगा समग्र के प्रयास सराहनीय बरारी /कटिहार – गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर काढ़ागोला घाट पर गंगा समग्र के स्वयंसेवकों द्वारा दीपोत्सव मनाया गया। हर वर्ष की … Read more
- मां के हत्यारे को मिली उम्र कैद की सजा,कटिहार अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश ने सुनाया अहम फैसलाकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह ने मां की हत्या का दोषी पाते हुए पुत्र मुकेश नोनिया बलतर नयाटोला बारसोई निवासी को आजीवन कारावास की सजा गुरुवार को सुनायी … Read more
- कटिहार:जिले में पटसन की आधुनिक खेती को ले कृषक प्रशिक्षण का आयोजनकटिहार – जिला कृषि सभागार में जिले में पटसन की खेती को बढावा देने के उद्देश्य से एक कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से पटसन की खेती में लगे किसान,एफपीओ,एनजीओ,विषय विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने … Read more
- पिकअप बस की टक्कर में दिवंगत लोगों के परिजनों से मिले एसटी आयोग के सदस्य,मदद का दिया भरोसाकटिहार ग्रामीण – राज्य एसटी आयोग के सदस्य तल्लु बास्की विगत दिनों पूर्णिंयां गेडाबाडी मार्ग पर कोढा के पास पिकअप व बस की भीषण टक्कर में हुई दर्जनों आदिवासी समुदाय के लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। … Read more
- अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,नगर निगम ने नाला निर्माण में बाधक बने अवैध निर्माण को हटवायानगर निगम प्रशासन का चला बुलडोजर अतिक्रमणकारियों हो जाय सावधान – निगमायुक्त कटिहार – शहर के चौधरी मुहल्ला महमुद चौक वार्ड नंबर 26 में नाला निर्माण के कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण को नगर निगम प्रशासन … Read more
- धुमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर योद्धा कुंवर सिंह का विजय उत्सव समारोहबाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के समिति का चुनाव जल्द – विकास सिंह कटिहार – बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक … Read more
- भीषण अगलगी की घटना में 600 बोरा आलू जलकर राख,किसान का रो रोकर बुरा हाल,आर्थिक सहायता की मांगसमेली /कटिहार – समेली प्रखंड अंतर्गत चांदपुर चौक में बीती रात भीषण आगलगी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी के बासा कामत पर रखे करीब 600 बोरा आलू जलकर पूरी तरह … Read more
- गैस सिलेंडर चुरा ले गया चोर दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।शहर के चूड़ी पट्टी स्थित एक कॉम्प्लेक्स से 19 अप्रैल को गैस सिलेंडर की चोरी कर ली गई। इस वारदात में आरोपी ने कीमती सामान को … Read more
- किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता,कारवाई में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि टाऊन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर नाबालिग लड़की के पिता ने बुधवार को सदर थाना में आवेदन देकर नाबालिग लड़की के लापता … Read more
- बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर बिहार बंगाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा,वाहनों की सघन तलाशीकिशनगंज /प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में गुरुवार को हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का सीधा असर पड़ोसी राज्य बिहार के किशनगंज जिले में रहा।मतदान के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए … Read more
- KishanganjNews:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर,एक की मौत दो घायलनाराज ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन किशनगंज/पोठिया/राज कुमार पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र स्थित शीतलपुर मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही एक … Read more
- किशनगंज में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, जेसीबी जब्त, मामला दर्जसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुखानी थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर भेलागुड़ी क्षेत्र से अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन जब्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार … Read more


























