बिहार :लूट का मास्टर माइंड गिरफ्तार,बक्सर पुलिस ने हथियार,कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

बक्सर /संवादाता

पुलिस ने मास्टर माइंड सहित चार अन्य अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मालूम हो की बक्सर पुलिस ने देवघर से यह गिरफ्तारी की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यो में यह गैंग सक्रिय था । बता दें की पुलिस शातिर अपराधी मनीष वर्मा उर्फ मदन सोनार को देवघर से गिरफ्तार कर शुक्रवार को बक्सर पहुंची। अनुसंधान में पता चला कि वह कोलकाता से सोना लेकर लौट रहे छपरा के एक व्यवसायी से लूटने के लिए पहुंचा था। उसके साथ चार अन्य अपराधी भोजपुर जिले के अगियांव बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।







पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कुख्यात मदन सोनार ने चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। पुलिस को उसने बताया कि कई राज्यों में उसने लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। एसपी नीरज कुमार सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आयी है कि मदन सोनार कई राज्यों में लूट की घटना को अंजाम दे चुका है। अबतक यूपी व बिहार में लूटकांड की जानकारी मिली है। इसकी जांच गहराई से पुलिस कर रही है कि उसने किन-किन राज्यों में घटनाओं को अंजाम दिया है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो देसी कट्टा व 17 गोलियां जब्त की है। अबतक उस पर दर्ज 16 कांडों की जानकारी पुलिस को मिली है।पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है और कई खुलासे होने की संभावना पुलिस के द्वारा जताई गई है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :




बिहार :लूट का मास्टर माइंड गिरफ्तार,बक्सर पुलिस ने हथियार,कारतूस के साथ किया गिरफ्तार