ममता बनर्जी ने कहा मेरी भी हुई जासूसी
शहीद दिवस के मौके पर ममता बनर्जी ने किया शक्ति प्रदर्शन
कोलकाता :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज 2024 के आम चुनावों के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। वही ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को साथ लाने की कवायद शुरू की है। टीएमसी प्रमुख आने वाले वक्त में विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगी। उन्होंने कहा है कि वह अगले हफ्ते दिल्ली जाएंगी और विपक्षी नेताओं शरद पवार, चिदंबरम से मिलना चाहती हैं। विपक्षी दलों से आह्वान करते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा है कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य भाजपा की सत्ता से लड़ने के लिए तैयार हैं।
ममता बनर्जी ने कोविड महामारी और पेगासस के मामले को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा।उन्होने अपने राज्य के लोगों को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में शानदार जनादेश देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि राज्य ने धन, बाहुबल, माफिया शक्ति और सभी एजेंसियों के खिलाफ चुनाव जीतने में मदद करने के लिए लड़ाई लड़ी थी। ममता ने कहा जब तक मोदी सरकार को सत्ता से नहीं हटा दिया जाता, हर राज्य में ‘खेला’ होगा। बंगाल में ‘खेला होबे’ का नारा देकर बड़ी जीत हासिल करने के बाद उन्होंने 16 अगस्त को ‘खेला दिवस’ मनाने का फैसला किया है। इस मौके पर गरीब बच्चों को फुटबॉल बांटने का भी घोषणा की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने तमाम विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया।
बंगाल में ‘खेला होबे’ का नारा देकर बड़ी जीत हासिल करने के बाद उन्होंने 16 अगस्त को ‘खेला दिवस’ मनाने का फैसला किया है। इस मौके पर गरीब बच्चों को फुटबॉल बांटने का भी घोषणा की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने तमाम विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया।
ममता बनर्जी ने कहा ‘हम देश और मेरे राज्य के लोगों को बधाई देना चाहते हैं। हमने धन, बाहुबल, माफिया शक्ति और सभी एजेंसियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। सभी बाधाओं के बावजूद, हम जीत गए, क्योंकि बंगाल में लोगों ने हमें वोट दिया और हमें देश, दुनिया के लोगों से आशीर्वाद मिला।’
पेगासस फोन टैपिंग विवाद को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर भी हमला बोलते हुए, ममता ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे विपक्ष, एजेंसियों, मीडिया घरानों और न्यायपालिका की जासूसी करा रही है, जिसने ‘लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है।उन्होने कहा मैंने अपने फोन के कैमरे पर प्लास्टर लगा दिया है, लोगों को बीजेपी पर प्लास्टर लगाना चाहिए। नेताओं, जजों, मीडिया घरानों और सभी के खिलाफ स्पाईगेट चल रहा है। उन्होंने (बीजेपी) संघीय ढांचे और लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म कर दिया है।
उन्होने कहा हर संस्था पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने सोचा कि उनके पास पेगासस का उपयोग करने की शक्ति है।’वही ममता ने कहा ‘हमने कोरोना महामारी देखी। कोई दवा नहीं थी, कोई ऑक्सीजन नहीं थी, कोई टीका नहीं था और मृत्यु के बाद कोई दाह संस्कार नहीं था। उन्होंने सिर्फ गंगा नदी में शवों को बहा दिया और प्रधानमंत्री का कहना है कि यूपी देश का सबसे अच्छा राज्य है? शव बहकर बंगाल चले गए और हमने उनका अंतिम संस्कार किया। COVID-19 महामारी से निपटने के बजाय वे बंगाल में प्रचार करने के लिए रोजाना आ रहे थे।’
आज की अन्य खबरे पढ़े :
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले गंगाघाट … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समापन समारोह … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम की अध्यक्षता में आयोजित … Read more






















