- महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित कर रही –
- टीकाकरण को लेकर अफवाहों एवम् भ्रांतियों को भी दूर कर रही है सामुदायिक साधन सेवी मंजूषा देवी
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले के किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र में संक्रमण को हराने के लिए विगत दिनों में लगातार 34 वार्डों में अलग अलग तिथियों में टीकाकरण शिविरों का आयोजन कर टीकाकरण का कार्य किया गया है। इसी का असर है कि नगर परिषद् किशनगंज के क्षेत्र में कुल 69660 के लक्ष्य के आलोक में 46029 का टीकाकरण किया जा चुका है। जहां एक तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों के आयोजन में ग्रामीण जीविका की दीदियों एवम् आशा कार्यकर्ता ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया वहीं दूसरी तरफ शहरी क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण शिविरों में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं शहरी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी इस कार्य में पीछे नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद किशनगंज क्षेत्र में दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना से वित्त संपोषित शहरी स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को शहरी क्षेत्र के पात्र लाभुकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित (मोबिलाइज़) कर सत्र स्थल पर लाने की जिम्मेवारी दी गई है। अपने जिम्मेवारियों का बखूबी निर्वहन कर रही शहरी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लगातार अपने अपने क्षेत्र के पात्र लाभुकों का टीकाकरण करवा रही हैं । ज्ञात हो कि जिले में आयोजित मेगा शिविरों में भी ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को प्रेरित कर शिविर के माध्यम से टीकाकरण कराने का कार्य किया है।
लक्ष्मी क्षेत्रीय स्तरीय संघ की महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित कर रही –
जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवम् कर्मी लोगों को टीका लेने की लगातार अपील कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र की लक्ष्मी क्षेत्रीय स्तरीय संघ की महिलाएं भी इसमें अग्रणी भूमिका निभा रही हैं । साथ ही लक्ष्मी क्षेत्रीय स्तरीय संघ में कार्यरत सामुदायिक साधन सेवी मंजूषा देवी अपने वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसके अलावा संघ में गठित आजीविका समूह की महिलाएं नगर परिषद के निर्देशन में घर-घर जाकर लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है । यही नहीं वार्ड में जिस जगह टीकाकरण किया जाता है वहां तक लोगों को प्रेरित कर लाने तक का कार्य भी यही महिलायें कर रही हैं ।
टीकाकरण को लेकर अफवाहों एवम् भ्रांतियों को भी दूर कर रही है सामुदायिक साधन सेवी मंजूषा देवी –
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार कहते हैं कि शहरी क्षेत्रों में आयोजित टीकाकरण शिविरों में नगर परिषद अपना भरपूर सहयोग दे रहा है। वहीं सिटी मिशन मैनेजर मधुक कुमार बताते हैं कि नगर परिषद किशनगंज क्षेत्र में दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना से वित्त संपोषित शहरी स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों नगर परिषद के निर्देशन में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए अपने वार्ड के लोगों को भी बताती है। मंजूषा देवी ने बताया कि वो निरंतर कोरोना काल में ड्यूटी कर रही हैं। सर्वे का काम हो या कांटेक्ट ट्रेसिंग, सभी काम अपनों की सुरक्षा के लिए किया है। आज इस वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन के रूप में कारगर हथियार है। इसलिये वैक्सीन मेरे क्षेत्र के सभी व्यक्तियों तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। मंजूषा देवी आम लोगो से अपील करते हुए कहती है मैंने खुद टीका की दोनों डोज ली है| टीका पूरी तरह सुरक्षित है । इसलिए, आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है|. सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का टीकाकरण अवश्य कराएं | कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
कोविड टीकाकरण के बाद भी इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान:
-मास्क का प्रयोग अवश्य करें
-हाथों को बार-बार पानी और साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें
-परस्पर सामाजिक दूरी बनाकर रखें
- कार्य के दौरान अति आवश्यक वस्तु को ही छूए ,अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर मे एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रुप से हुआ जख्मीबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत गुरुवार की देर रात किशनगंज जिले में भीषण सड़क हादसे की वारदात सामने आई है। नेशनल हाईवे में घटित इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।घटना देर रात की … Read more
- फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ी महिला को दो घंटे बाद सुरक्षित उतारा गयाफारबिसगंज /अरुण कुमार फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ गई। डिब्बे के ठीक ऊपर 25 हजार वोल्ट का हाई … Read more
- दुपट्टा मांगने के विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल, कारवाई की मांगमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के वार्ड संख्या एक रघुनीचक में दुपट्टा मांगने के विवाद में एक महिला की आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी … Read more
- हर वर्ग और समाज के लोगों के दिल में बसते थे पूर्व मंत्री मंसूर आलम – पप्पू यादवकटिहार ग्रामीण – जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री जनाब मंसूर आलम के निधन के बाद उनके बरारी स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में पूर्णिया से … Read more
- मार्क ड्रील के माध्यम से दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षणडंडखोरा/कटिहार- अग्निशमन दस्ता के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का एक दल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडखोरा पहुंचकर वहाॅ स्थापित अग्निशामक यंत्र एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का जांच किया।इस दौरान उनके द्वारा फायर ऑडिट भी किया गया। उसके बाद … Read more
- कटिहार मंडल में पीसीसीएम नीरज सहाय ने किया सघन निरीक्षण,यात्री सुविधाओं और माल ढुलाई पर विशेष जोरकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीसीसीएम नीरज सहाय ने गुरुवार को कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार जोगबनी रेलखंड का निरीक्षण किया। जिस दौरान पीसीसीएम श्री सहाय ने रानीपतरा, जलालगढ़ एवं बथनाहा स्टेशनों … Read more
- पति की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तारभेजा जेलमनसाही/कटिहार – मुफ्सिल थाना क्षेत्र के सिरनिया पूरब पंचायत के गोलाघाट रायटोला में 23 अप्रैल को एक युवक ग़ालिब राय की शव उसके घर से संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस ने इस मामले में मृतक के … Read more
- संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य अष्टजाम संकीर्तन सम्पन्नहरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ डाक बंगला चौराहा, कई मंडलियों ने दी प्रस्तुति बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के डाक बंगला चौराहा स्थित संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर … Read more
- बाल विवाह जैसे कुप्रथा को रोकने लिए चलाया गया जागरूकता अभियानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत, भवन, साहेबनगर पंचायत भवन एवं फुलहरा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा के प्रांगण में महिला एवं बाल विकाश निगम की पहल पर बाल संरक्षण इकाई,बाल विवाह कानून,बाल विवाह … Read more
- गंगा सप्तमी पर काढ़ागोला घाट पर दीपोत्सव मनाया गयावैदिक विधि से गंगा पूजन व आरती, जागरूकता को लेकर गंगा समग्र के प्रयास सराहनीय बरारी /कटिहार – गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर काढ़ागोला घाट पर गंगा समग्र के स्वयंसेवकों द्वारा दीपोत्सव मनाया गया। हर … Read more
- मां के हत्यारे को मिली उम्र कैद की सजा,कटिहार अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश ने सुनाया अहम फैसलाकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह ने मां की हत्या का दोषी पाते हुए पुत्र मुकेश नोनिया बलतर नयाटोला बारसोई निवासी को आजीवन कारावास की सजा गुरुवार … Read more
- कटिहार:जिले में पटसन की आधुनिक खेती को ले कृषक प्रशिक्षण का आयोजनकटिहार – जिला कृषि सभागार में जिले में पटसन की खेती को बढावा देने के उद्देश्य से एक कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से पटसन की खेती में लगे किसान,एफपीओ,एनजीओ,विषय विशेषज्ञ … Read more
- पिकअप बस की टक्कर में दिवंगत लोगों के परिजनों से मिले एसटी आयोग के सदस्य,मदद का दिया भरोसाकटिहार ग्रामीण – राज्य एसटी आयोग के सदस्य तल्लु बास्की विगत दिनों पूर्णिंयां गेडाबाडी मार्ग पर कोढा के पास पिकअप व बस की भीषण टक्कर में हुई दर्जनों आदिवासी समुदाय के लोगों की दर्दनाक मौत हो … Read more
- अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,नगर निगम ने नाला निर्माण में बाधक बने अवैध निर्माण को हटवायानगर निगम प्रशासन का चला बुलडोजर अतिक्रमणकारियों हो जाय सावधान – निगमायुक्त कटिहार – शहर के चौधरी मुहल्ला महमुद चौक वार्ड नंबर 26 में नाला निर्माण के कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण को नगर … Read more
- धुमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर योद्धा कुंवर सिंह का विजय उत्सव समारोहबाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के समिति का चुनाव जल्द – विकास सिंह कटिहार – बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम … Read more
- भीषण अगलगी की घटना में 600 बोरा आलू जलकर राख,किसान का रो रोकर बुरा हाल,आर्थिक सहायता की मांगसमेली /कटिहार – समेली प्रखंड अंतर्गत चांदपुर चौक में बीती रात भीषण आगलगी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी के बासा कामत पर रखे करीब 600 बोरा आलू जलकर … Read more
- गैस सिलेंडर चुरा ले गया चोर दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।शहर के चूड़ी पट्टी स्थित एक कॉम्प्लेक्स से 19 अप्रैल को गैस सिलेंडर की चोरी कर ली गई। इस वारदात में आरोपी ने कीमती … Read more
- किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता,कारवाई में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि टाऊन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर नाबालिग लड़की के पिता ने बुधवार को सदर थाना में आवेदन देकर नाबालिग लड़की … Read more
- बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर बिहार बंगाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा,वाहनों की सघन तलाशीकिशनगंज /प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में गुरुवार को हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का सीधा असर पड़ोसी राज्य बिहार के किशनगंज जिले में रहा।मतदान के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम … Read more
- KishanganjNews:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर,एक की मौत दो घायलनाराज ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन किशनगंज/पोठिया/राज कुमार पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र स्थित शीतलपुर मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे मौके पर … Read more
- किशनगंज में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, जेसीबी जब्त, मामला दर्जसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुखानी थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर भेलागुड़ी क्षेत्र से अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन जब्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना … Read more


























