किशनगंज /संवादाता
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस, 2021 के आयोजन की तैयारी हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि
कोविड संक्रमण के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुपालन कर सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।मालूम हो कि मुख्य समारोह शहीद आसफाक उल्लाह खा स्टेडियम(खगड़ा) किशनगंज में आयोजित किया जाएगा,जहां पूर्वाह्न में झंडोत्तोलन किया जाएगा।तत्पश्चात समाहरणालय , जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, अनुमंडल कार्यालय, पुलिस केंद्र ,जिला परिषद,नगर परिषद, नगर थाना समेत अन्य परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा।इस वर्ष भी इ कार्ड के द्वारा आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।आम जनता की भागीदारी कोविड प्रोटोकॉल के आलोक में शून्य रहेगी।झंडोत्तोलन के कार्यक्रम को फेसबुक पर आम जनता के लिए लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व वर्षों की भांति महादलित टोलों में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।वहीं कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रभात फेरी कार्यक्रम स्थगित रहेगा।इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किया जाएगा।राष्ट्रीय ध्वज की सलामी के लिए संबंधित जवान , पुलिस बल पूर्वाभ्यास करेंगे। विभिन्न समारोह स्थलों पर झंडोत्तोलन के अवसर पर राष्ट्रीय गान की व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को सर्वोत्तम टीम चयन करने का निर्देश दिया गया। मुख्य समारोह स्थल की रंगाई , बैरीकेटिंग की व्यवस्था का निदेश भवन प्रमंडल,किशनगंज को दिया गया। कोविड संक्रमण को देखते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।
स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घर पर ही सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर आगंतुक जनप्रतिनिधियों/विशिष्ट अतिथियों/महिलाओं/ पत्रकारों आदि को अलग-अलग दीर्घाओं में बिठाया जाएगा। समारोह स्थल सहित संपूर्ण शहर के सभी मुख्य सड़कों एवं गलियों की सफाई, सेनिटाइजेशन सुनिश्चित कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद किशनगंज को दिया गया। उन्हें सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कराने एवं उन पर माल्यार्पण करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में सभी झंडोत्तोलन स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज को त्रुटिरहित बांधने का कार्य परिचारी प्रवर अपनी देखरेख में संपन्न करवाने का दिशा निर्देश डीएम के द्वारा दिया गया। वहीं विधि व्यवस्था संधारण हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी अपने स्तर से आदेश निर्गत करेंगे।वहीं जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, आशा- एएनएम कार्यकर्ता,उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी को चिन्हित कर डॉ रफत हुसैन मेमोरियल अवार्ड से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।बैठक में पूर्व के निर्णय के आलोक में सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि ऐसे लोगों को पुरस्कृत करने हेतु सूची उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को सभी माननीय जनप्रतिनिधियों से बातकर उनके लिए झंडोत्तोलन स्थल निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी महादलित टोला में झंडोत्तोलन के अवसर पर मदद के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षकों,विकास मित्र के साथ राष्ट्रगान गाने वाले छात्रों को पूर्वाभ्यास करते हुए उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आदेश भी दिया। महादलित टोला में झंडोत्तोलन के वक्त सारी व्यवस्था दुरुस्त रहें,इस संबध में निर्देशित किया गया।खगड़ा स्थित मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन के समय मंच के सामने अव्यवस्था ना फैले और लोगों की भीड़ ना इकट्ठा हो, इसका ध्यान रखने का निर्देश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष नगर थाना को दिया गया। अंत में जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कोविड दिशा-निर्देशों एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूरे जोश और उमंग के साथ स्वतंत्रता समारोह के आयोजन का निर्देश दिया गया।इस बैठक में डीडीसी मनन राम, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रमोद कुमार राम, सिविल सर्जन श्रीनंदन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी,डीटीओ सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट थानाध्यक्ष, … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं विस्थापित … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस पर … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने से जब … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी एक … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद स्तंभ के … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं से … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग की ओर … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले गंगाघाट पर लाखों … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समापन समारोह का आयोजन … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद 15 अगस्त … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता में करीब … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ितों की पहचान पूजनेश्वर … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने … Read more
- कागजात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली युवती लापता,तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने खगड़ा हवाई अड्डा वार्ड नंबर 31 निवासी … Read more
- नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को रफा-दफा करने करने के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायती भी … Read more
- करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के दौरान करंट लग जाने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा के समीप घटित घटना के बाद इलाके … Read more
- अभियान बसेरा-02 के तहत 21 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, अंचल कार्यालय में हुआ वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अभियान बसेरा-02 के तहत पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने 21 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा … Read more
- टेढ़ागाछ के 40 केंद्रों पर ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम के तहत सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के करीब 40 केंद्रों पर लाइव प्रसारण … Read more
- टेढ़ागाछ पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण, 24 मरीज हुए लाभान्वितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में शनिवार को टीबी (क्षय रोग) मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर उपचार … Read more






















