राजेश दुबे
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी द्वारा चीन मामले पर की गई बयान बाजी के बाद उन्हें सलाह देते हुए कहा कि चीनी प्रोपेगेंडा का शिकार होने से राहुल जी को खुद को बचाना चाहिए। उन्हें चाहिए कि वो देश की सेना और सरकार पर भरोसा करें।
श्री हुसैन ने शायराना अंदाज में कहा कि अपनों पे सितम गैरो पर करम ए जाने वफा ये जुल्म ना कर । श्री हुसैन ने कहा कि चाइना के दुष्प्रचार से राहुल गांधी को बचना चाहिए और भारत सरकार पर भरोसा रखना चाहिए ।मालूम हो कि कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल पर एक शेर के जरिए निशाना साधा था ।

























