संक्रमण रोग के लक्षण दिखे तो घबराये नहीं: सिविल सर्जन
जिले में 12 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्वीकृत है, जिसमें 10 कार्यरत है
डाटा मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना एवं संचालन
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना संक्रमण ने आम लोगों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का महत्व काफी हद तक समझा दिया है। पहले ग्रामीणों को कोरोना जांच और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए लंबी दूरी तय पड़ती परती थी। पहली लहर में संक्रमण से काफी हद तक दूर रहे गांव भी इस लहर में संक्रमण की चंगुल में आ गए हैं। शहर की ही तरह गांवों में भी संक्रमण का प्रसार हुआ हैं। जिले के दर्जनों गांवों में कोरोना ने दस्तक दी है। कई गांव में रिकार्ड संक्रमित पाए गए। कई की मौत भी हुई। बावजूद इस लहर में कोरोना जांच का दायरा सिमटा है। इसी आलोक में जिले के स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुनः चालू करने के मकसद से चिकित्सक, प्रतिनियुक्त कर दिया है। जिले में 12 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्वीकृत हैं, जिसमें 10 कार्यरत हैं। कोरोना संक्रमण काल में सरकारी निर्देश के तहत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित कार्यक्रम को स्थगित कर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया था। जिसका असर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी पड़ा। किन्तु उसे पुनः चालू किया जा रहा है।
जिले में कुल 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यरत: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जिले में कुल 10 अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में स्वीकृत किया गया है जिसमें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महीन गांव, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहरगंज, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरणी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दामलबाड़ी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दिखोड़ा, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द अलता, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोवाखाली, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धवेली को पुनः संचालित करने हेतु हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चिकित्सक की तैनाती की गयी है। तथा वहाँ एसबीए प्रशिक्षित एएनएम की पदस्थापन करते हुए यथाशीघ्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। साथ ही 24 घंटे क्रियाशील कर स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ प्रसव सुविधा उपलब्ध कराया जाना है।
डाटा मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना एवं संचालन: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार के द्वारा पत्र के आलोक में जिले के 10 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्रियाशील हैं, उनके लिए डाटा सेंटर स्थापित करने का आदेश दिया गया था। वहीं क्रियाशील केंद्रों में डाटा सेंटर स्थापना हेतु कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की गई है। जिले डाटा मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना एवं संचालन संबंधी निर्गत आदेश के आलोक में कुल 10 डाटा ऑपरेटर की प्रतिनियुक्त कर उनको प्रशिक्षण आज जिला स्वास्थ्य समिति के प्रांगन में झापाईगो के सहयोग से दिया गया है। डाटा इंट्री ऑपरेटर को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कंप्यूटर संबंधी कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है।
संक्रमण रोग के लक्षण दिखें तो घबराये नहीं: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया अपनी सेहत पर तनिक भी संदेह होने पर सबसे पहले आप खुद को दूसरों से पूरी तरह अलग-थलग कर लें। संक्रमण के तेज प्रसार को रोकने के लिहाज से यह जरूरी है। प्राथमिकता के आधार पर अपनी जांच करायें। रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा किये बगैर खुद को आइसोलेट कर लें। नहीं तो रिपोर्ट आने तक आप कई लोगों के बीच बीमारी बांट चुके होंगे। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने व होम आइसोलेशन रहने के दौरान आपको समय-समय पर शरीर का तापमान, ऑक्सीजन का स्तर नापते रहना होगा। चिकित्सकीय परामर्श से जरूरी दवाओं का सेवन नियमित रूप से करें। जरूरी चिकित्सकीय सलाह व किसी तरह की मदद के लिये आप जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 18003456621 या 06456227222 पर संपर्क कर सकते हैं। आप जहां भी हो दूसरे व्यक्ति से कम से कम छह फीट की दूरी बनाये रखें। किसी से अपना खाने का बर्तन, कपड़ा, मोबाइल आदि का इस्तेमाल नहीं करने दें। अगर आपके कमरे में किसी और का रहना मजबूरी है। कमरा को पूरी तरह हवादार बनाये रखने का प्रयास करें।
इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें:
मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
जरूरी नहीं हर सर्दी-खांसी कोरोना ही है, इसलिए, निर्भीक होकर सकारात्मक सोच के साथ कराएं जाँच।अधिक जरूरी पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें ।
घर में सकारात्मक माहौल बनाएं और रचनात्मकता कार्य करें।
साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- 1152 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तारउत्पाद विभाग की टीम ने रामपुर चेक पोस्ट पर की कारवाई संवाददाता। किशनगंज किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम ने कारवाई कर शराब की खेप को जब्त किया है। कार्रवाई रविवार को … Read more
- नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,मामला दर्ज कर कारवाई में जुटी पुलिसनाबालिग ने महिला थाना में दर्ज करवाई दुष्कर्म की प्राथमिकी आरोपी और परिजन पीड़िता को दे रहे है धमकी किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ … Read more
- सड़क एवं नाला निर्माण की मांग को लेकर मुहल्ले वासियों ने किया रोड जाम,जमकर हंगामासंवाददाता/ किशनगंज किशनगंज शहर के उत्तर पल्ली महावीर नगर में सड़क एवं नाला का निर्माण नहीं होने से स्थानीय मोहल्लेवासियों ने किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और नगर … Read more
- पुलिस ने 1684.8 लीटर विदेशी शराब किया जब्त, कंटेनर चालक गिरफ्तारसंवाददाता/ किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने शनिवार की रात्रि बस स्टैंड के पास से एक कंटेनर में लोड 1684.8 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।जप्त शराब के साथ कंटेनर चालक … Read more
- बौलिया मे विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनमनिहारी /कटिहार – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश के आलोक मे रविवार को बौलिया पंचायत में ग्रामीणों के बीच मुफ्त,पक्का, और सुलभ न्याय को लेकर विधिक सेवा शिविर का … Read more
- कटिहार में रेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर कल से करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़तालकटिहार – एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन कटिहार मंडल की ओर से रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर सोमवार, 16 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की … Read more
- मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजनकटिहार- मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हवाई अड्डा खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के अवसर पर मुख्य … Read more
- सात समंदर पार अपनों’ के लिए ढाल बनी मारवाड़ी युवा मंच टीम,यूएई संकट के बीच 3000 चेहरों पर लौटाई मुस्कानसेवा और समर्पण की मिसाल कटिहार – अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया ने जानकारी दिया कि जब आपदा की घड़ियाँ मानवता की परीक्षा लेती हैं, तब … Read more
- जबरन फसल बर्बाद करने के आरोपी कुख्यात पगला यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के दक्षिणी काटांकोश पंचायत के दो किसानों मोती लाल यादव एवं रामगोपाल यादव ने अलग अलग लिखित शिकायत … Read more
- शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी नगर पंचायत के पूर्व उप मुख्य पार्षद मुस्तफा अंसारी ऊर्फ पप्पु अंसारी शराब पीकर हुडदंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया … Read more
- संगीता कुमारी चयनित हुई टीचर ऑफ द् मंथ,हर्ष का माहौलडंडखोरा/कटिहार–डंडखोरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहनी पिपरा में कार्यरत शिक्षिका संगीता कुमारी टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड के लिये चयनित हुई हैं।अपर मुख्य सचिव व प्राथमिक शिक्षा निदेशक के संयुक्त हस्ताक्षर … Read more
- लखनपुर में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, आपसी भाईचारे का दिया गया पैगामअमदाबाद /कटिहार – माह -ए – रमजान के मुबारक अवसर पर लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता राय की ओर से कार्यालय परिसर में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके … Read more
- 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव के तारीखों की घोषणा,बंगाल में दो चरणों में मतदानचुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर मतदान कराया … Read more
- भाजपा द्वारा चलाया जा रहा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026,कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणआज दिनांक 15-3-2026 जिला भाजपा कार्यालय किशनगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 किशनगंज नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद मंडल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री … Read more
- किशनगंज: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ताओं को संगठन और सोशल मीडिया का दिया गया प्रशिक्षणकिशनगंज। भारतीय जनता पार्टी किशनगंज ग्रामीण मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की शुरुआत रविवार (15 मार्च 2026) को स्थानीय औधरा घाट काली मंदिर प्रांगण में की गई। … Read more
- खेल से जागरूकता की अलख: भोरहा में महिला संगठन ने किया वॉलीबॉल मैदान का उद्घाटनकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 5 में रविवार को महिलाओं ने खेल और समाज सुधार की दिशा में एक बड़ी मिसाल पेश की … Read more
- दावत-ए-इफ्तार सह शिक्षक मिलन का आयोजन, सौहार्द के माहौल में जुटे शिक्षककोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, किशनगंज की ओर से डीईओ कार्यालय के समीप शनिवार को दावत-ए-इफ्तार सह शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी … Read more
- घर में लगी आग से मवेशी सहित लाखो रुपए नकदी जलकर राखबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलेज के समीप भीषण आगजनी में एक परिवार का घर सहित कई मवेशी व नकदी जल कर राख हो गया है। जहां इस आगजनी में लाखों … Read more
- पीएम मोदी की कोलकाता में आयोजित जनसभा का किशनगंज के बांग्लाभाषियों के बीच सीधा प्रसारण,रिश्तेदारों से बीजेपी को वोट करने की अपीलकिशनगंज /प्रतिनिधि शनिवार को (ब्रिगेड मैदान) कोलकाता में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का सीधा प्रसारण शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर क्लब में किया गया।भारतीय जनता पार्टी युवा … Read more
- रसोई गैस की किल्लत की अफवाह का असर अब भी लोगो को कर रहा परेशानकालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध तीन माह से सात वर्ष की सजा का है प्रावधान कालाबाजारी की सूचना के लिए नम्बर किया गया जारी संवाददाता/किशनागंज गैस की किल्लत की फैली अफवाह … Read more



























