बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत
बहादुरगंज में इन दिनों सर्राफा कारोबारी अपराधियों के निशाने पर है।जहां लुटेरा गिरोह द्वारा स्वर्ण कारोबारी से लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बंदूक की नोंक पर गंगा सोनार से लूट की वारदात के बाद अपराधियों ने गुरुवार की शाम डिक्की से सोना, चांदी व नकदी की लूट कर ली है।
घटना गुरुवार देर शाम की है जब गुंजरमारी वार्ड नं 11 निरंजन डेयरी के समीप निवासी निर्मल कुमार बसाक(34) पिता बलदेव बसाक अपनी बाइक से पोठीमारी स्थित ज्वेलरी दुकान से बहादुरगंज आ रहा था तभी होंडा शो रुम के समीप हुडा चिकन हाउस में रुक कर उससे रुपया ले रहा था।
तभी पूर्व से पीछा कर रहे दो बाइक में सवार चार की संख्या में अपराधियों में एक ने डिक्की खोलकर उसमें रखा जेवरात और नकदी का थैला निकाल कर बाइक पर सवार हो कर भाग गया जो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो चुका है। पीड़ित को तब घटना की जानकारी हुई जब कुछ समय बाद वह बाइक के पास गया जहां डिक्की खुला हुआ था।
वहीँ घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मामले में पीड़ित ने लिखित शिकायत पुलिस प्रशासन के समक्ष देकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
घटना के संदर्भ में थाना अध्यक्ष बहादुरगंज सुनील कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़ित के लिखित शिकायत के आधार पर बहादुरगंज थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं मामले में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है जल्द ही मामले में संयुक्त अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें जेल भेजने का कार्य किया जाएगा।



























