ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा, रेलकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल के दलन रेलवे स्टेशन पर देर रात ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक रंजीत कुमार दास रात्रि पाली में ड्यूटी पर तैनात थे। बताया गया कि लोको पायलट को कॉशन ऑर्डर सौंपकर लौटने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने आवश्यक प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी किया। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वही इस दुखद घटना से रेलवे कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। एनएफ रेलवे एम्पलाई यूनियन के सचिव रजनीश कुमार अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर दिवंगत रेलकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!