सिपाही भर्ती परीक्षा में भाई के स्थान पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को बक्सर से किया गया गिरफ्तार

SHARE:

अभ्यर्थी को बक्सर में गिरफ्तार कर जीरो एफआईआर करवाया गया था दर्ज

किशनगंज में 14 जून की परीक्षा में शामिल हुआ था आरोपी युवक

किशनगंज/प्रतिनिधि

सिपाही भर्ती परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में पुलिस ने एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है।आरोपी को बक्सर से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी 14 जून को किशनगंज जिला के एक केंद्र में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर शामिल हुआ था।गिरफ्तार अभ्यर्थी अक्षय कुमार मुंगेर जिले के वृंदावन का रहने वाला है।

पकड़े गए आरोपी को शुक्रवार को बक्सर से किशनगंज लाया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध 17 जून को बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना में जीरो एफआईआर दर्ज करवाया गया था।मामले में 17 जून को अभ्यर्थी अक्षय कुमार को बक्सर के एक परीक्षा केंद्र में जांच व दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान पकड़ा गया था।पकड़े गए अभ्यर्थी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था की उसने इससे पहले किशनगंज जिला के एक केंद्र में 14 जून की आयोजित परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर बैठकर परीक्षा दी थी।

इसके बाद 17 जून को बक्सर स्थित फाउंडेशन स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षा में शामिल हुआ था।जांच में यह बात सामने आई थी की उक्त अभ्यर्थी पूर्व में 14 जून को किशनगंज में भी इसी परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर शामिल हुआ था।इस कारण पकड़े गए अभ्यर्थी के विरुद्ध बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना में 18 जून को जीरो एफआईआर दर्ज करवाया गया था।पकड़े गए आरोपी को शुक्रवार को किशनगंज लाया गया।

एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में एक अभ्यर्थी को बक्सर में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभ्यर्थी इससे पूर्व 14 जून को किशनगंज जिले के एक केंद्र में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा में भी शामिल हुआ था।बक्सर के मुफ्फसिल थाना में जीरो एफआईआर दर्ज होने के कारण आरोपी को किशनगंज लाया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई