🔴 1. बगहा: दिनदहाड़े 6 लाख की लूट रामनगर-भवाल मार्ग पर इमलिहवा टोला के पास हथियारबंद अपराधियों ने एसबीआई से रुपये निकालकर लौट रहे सीएसपी संचालक निर्भय सिंह से करीब 6 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
🔴 2. पटना: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ आर्थिक आसूचना ब्यूरो (EIB) और उत्पाद विभाग ने आगमकुआं में छापेमारी कर नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा किया। स्पिरिट, हजारों बोतलें, रैपर, ढक्कन और होलोग्राम स्टिकर बरामद, गोदाम सील।
🔴 3. कैमूर: मां मुंडेश्वरी धाम को यूनेस्को धरोहर बनाने की तैयारी विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने विशेषज्ञों के साथ निरीक्षण किया। 5-7 वर्षों में मां मुंडेश्वरी मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की योजना पर काम शुरू।
🔴 4. छपरा: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राओं का हंगामा गर्ल्स हॉस्टल की अव्यवस्था, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवहार को लेकर छात्राओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए नियमों के तहत कार्रवाई की बात कही।
🔴 5. मोतिहारी: राम-सीता-लक्ष्मण की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, बरामद लखौरा राम जानकी मंदिर से चोरी हुई लाखों रुपये की अष्टधातु मूर्तियां पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर जमीन से बरामद कर लीं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
🔴 6. मधुबनी: 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार जयनगर के खैरामठ गांव में एसएसबी, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 200 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.59 लाख नेपाली रुपये, दो बाइक और मोबाइल बरामद।
🔴 7. सहरसा: अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज सदर अस्पताल के कई वार्डों में घंटों बिजली गुल रहने से मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए।
🔴 8. बख्तियारपुर: बीएसएफ इंस्पेक्टर के घर लाखों की चोरी बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोर 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
🔴 9. औरंगाबाद: ग्रामीणों के सहयोग से भव्य शिव मंदिर का उद्घाटन मदनपुर के लखनपुर गांव में समाजसेवी भोला सिंह के सहयोग से बने शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। भव्य भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
🔴 10. अरवल: प्रशांत किशोर के लिए महागठबंधन का दरवाजा खुला- दीपंकर भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन एकजुट है और यदि प्रशांत किशोर चाहें तो उनके लिए गठबंधन के दरवाजे खुले हैं। साथ ही मतदान की उम्र 18 से घटाकर 16 वर्ष करने की वकालत की।



























