नगर निगम के कर्मचारियों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर किया सामूहिक हड़ताल

SHARE:

4 अगस्त से कार्य बहिष्कार

कटिहार – नगर निगम कर्मचारी संघ ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी आहवान पर सामूहिक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस संबंध में कर्मचारी संघ ने निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार को औपचारिक पत्र सौंपकर हड़ताल की सूचना दी है।

कर्मचारी संघ के अनुसार बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एफ़डब्ल्यू के संयुक्त आह्वान पर नगर निगम कटिहार के स्थायी,संविदा,दैनिक एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों सहित एनजीओ के कर्मचारी 4 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे।

संघ ने बताया कि हड़ताल का निर्णय कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित तीन प्रमुख मांगों को लेकर लिया गया है। प्रमुख मांगें कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं सेवा सुरक्षा,ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था की समाप्ति सहित एसीपी, एमएसीपी योजना का पूर्ण क्रियान्वयन एवं बकाया राशि का भुगतान शामिल है ।

कर्मचारी संघ का कहना है कि जब तक इन मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल की अवधि में नगर निगम मुख्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण रहेगा तथा किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

कर्मचारी संघ ने सरकार से मांगों पर शीघ्र विचार कर कर्मचारियों के हित में उचित निर्णय लेने की अपील की है। मौके पर अंबिका पासवान, कैलाश नारायण चौधरी, परवेज सलीम, अभिषेक कुमार सिंह, छोटु, मंटु यादव, विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!