मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के विजयधारी हनुमान मंदिर मरंगी में 24 प्रहर 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा हैं। इस कड़ी में मंदिर परिसर में राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। विधिवत पूजा पाठ जजमान कंचनमाला देवी,प्रदीप कुमार पासवान कर रहे हैं।
वहीं मंदिर परिसर में शिव,पार्वती,गणेश,लक्ष्मी, हनुमान,दुर्गा जी आदि कई तरह के प्रतिमा स्थापित की गई हैं। जो आकर्षण का केंद्र बन हुआ हैं। वहीं हरिनाम संकीर्तन को लेकर रुपौली पूर्णिया के कलाकार महिषासुर वध का पाठ दिखा कर दर्शकों का मंत्र मुग्ध किया ।
वहीं आचार्य सुभाष चंद्र झा के द्वारा वैदिक मंत्रोचार कर पूजा पाठ कर रहे हैं। इस अवसर पर हरिनाम संकीर्तन कमेटी विजयधारी हनुमान मंदिर मरंगी के अध्यक्ष भोला कुमार पासवान,उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव,सचिव प्रदीप कुमार पासवान,उपसचिव देवनारायण पासवान,कोषाध्यक्ष रामावतार पासवान सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।


























