जगदेव बाबू के प्रतिमा की सौन्दर्यीकरण करने की मांग,सौंपा ज्ञापन

SHARE:

कटिहार – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने शहीद जगदेव चौक,न्यू मार्केट कटिहार में स्थित शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने के लिए महापौर श्रीमती ऊषा अग्रवाल एवं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।जिसे महापौर एवं विधान पार्षद ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसे जल्द से जल्द सौंदर्यकरण करने का आश्वासन दिए।

उमाकांत आनंद ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए। उमाकांत आनंद ने कहा शहीद जगदेव बाबू शोषित एवं वंचितों के आवाज थे।न्यू मार्केट में स्थित शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा के आस पास गंदगी फैला रहता है।इसके साफ सफाई पर भी उन्होंने महापौर का ध्यान आकर्षित किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई